Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

चार के खिलाफ केस

1.51 लाख दीयों से रोशन हुई स्वदेशी की अलख

इलाज में भी बढ़ाया मदद का हाथ

दीपावली से पहले गलियों को चलने लायक बनाने की कवायद

ग्राहक बनकर शराब दुकानों पर पहुंचे आबकारी अधिकारी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: डीएम, एस पी ने की बैठक सड़क सुरक्षा को लेकर चैकिंग अभियान चलाया जाएगा।

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Aug 30, 2025
Post views : 152

डीएम, एस पी ने की बैठक सड़क सुरक्षा को लेकर चैकिंग अभियान चलाया जाएगा।

  रिपोर्ट:- आसिम अज़ीज़   उत्तर प्रदेश रामपुर। जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा, दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।   जिलाधिकारी ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में स्थित सभी दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट्स) की शीघ्र पहचान कर सुधार कार्य कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जहाँ-जहाँ क्रैश बैरियर लगाए गए हैं, वहाँ रात्रि के समय दृश्यता बढ़ाने हेतु रिफ्लेक्टर लाइट अनिवार्य रूप से लगाई जाए।   उन्होंने यह भी कहा कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत संबंधी कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि जनसामान्य को शीघ्र ही सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने के लिए विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कराए जायें। जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण और शहरी सौंदर्यीकरण पर भी जोर देते हुए निर्देश दिए कि कोसी नदी के फ्लाईओवर के नीचे एवं उसके आसपास की खाली पड़ी भूमि पर पार्क विकसित कर वृक्षारोपण (प्लांटेशन) कराया जाए, जिससे शहर में हरियाली बढ़े और प्रदूषण में कमी आए।   पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग सुनिश्चित कराने के लिए जनपद में विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया जाये। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी तथा यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।   उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनपद में चल रहे अवैध डग्गामारी व अनधिकृत वाहनों के संचालन पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा और उनके विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में एनएचएआई के अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन