Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटे फल

पिता-पुत्र पर केस

विवाहिता की पिटाई के आरोप में पति समेत छह पर केस

विधायक निधि से चार बड़े कूलर लगे

650 परिवारों को बांटी गईं जरूरी सामान की किट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: फतेहपुर पुलिस का एक्शन, दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Jun 1, 2025
Post views : 140

फतेहपुर पुलिस का एक्शन, दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज!

  उत्तर प्रदेश फतेहपुर जनपद में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में पुलिस ने आरोपी योगेन्द्र कुमार पुत्र शोभा शंकर लवद्ध (उम्र 35 वर्ष, निवासी खपलटहा थाना कौंधियारा, जनपद प्रयागराज) को जनपद महाराजगंज से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक और नगर क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी कोतवाली तारकेश्वर राय के नेतृत्व में की गई। आरोपी को 31 मई को शाम SVCL माइक्रो फाइनेंस ऑफिस, महाराजगंज से गिरफ्तार किया गया। घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली फतेहपुर में धारा 351(2)/64 BNS व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्यवाही के तहत माननीय न्यायालय फतेहपुर भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लवनीत कुमार उपाध्याय, कांस्टेबल विजयवीर चौधरी और अनीश यादव शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि मुकदमे से संबंधित अन्य तथ्यों की जांच भी की जा रही है, ताकि पीड़िता को जल्द न्याय दिलाया जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन