Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: पीएम मोदी की मां पर AI वीडियो बनाने को लेकर एक्शन, राजनीति तेज, कांग्रेस के खिलाफ FIR दर्ज!

पीएम मोदी की मां पर AI वीडियो बनाने को लेकर एक्शन, राजनीति तेज, कांग्रेस के खिलाफ FIR दर्ज!

    दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी की मां का कथित AI वीडियो के मामले को लेकर सियासत तेज होती नजर आ रही है, आपको बिहार में चुनाव है और ऐसे में सियासत और तेज हो गई है, इस पूरे मामले पर बिहार से लेकर महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश सभी जगह राजनीतिक गरमाई हुई है. यह वीडियो आने के बाद अलग-अलग जगहों पर भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया, भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आई और आपत्ति भी जताई गई है. कथित वीडियो बिहार कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किया गया था. दिल्ली में भाजपा की तरफ से इस पूरे मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का कथित AI वीडियो बनाए जाने के मामले में केस दर्ज किया है, यह मामला नॉर्थ एवेन्यू थाने में दर्ज हुआ है शिकायत भाजपा की तरफ से की गई थी. शिकायत में कांग्रेस और कांग्रेस IT सेल का नाम शामिल किया गया है, भाजपा का आरोप है कि इस फर्जी वीडियो का इस्तेमाल राजनीतिक प्रोपेगेंडा फैलाने और जनता को गुमराह करने के लिए किया गया फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित डिजिटल सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं. दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में विभिन्न धराओं के तहत FIR दर्ज किया गया है.   आपको बता दें कि बिहार कांग्रेस ने 10 सितंबर को एआई द्वारा निर्मित एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और उनकी दिवंगत जैसे दिखने वाले लोग दिखाई दे रहे हैं,BJP ने कांग्रेस पर इस “घृणित” वीडियो के साथ सारी हदें पार करने का आरोप लगाया और इसे देश की सभी माताओं और बहनों का अपमान बताया!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन