Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

165 कारीगरों ने कराया पंजीकरण

घायल युवक के इलाज के लिए आगे आए

ट्रक और एस्कॉर्ट कार समेत छह तस्कर पकड़े गए

हरदोई पुल पर युवक के घायल होने के बाद पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, पतंग दुकानों पर चली जांच

ऐतिहासिक ठाकुर द्वारा मंदिर को मिलेगा नया स्वरूप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: उन्नाव में सब्जी की दुकान में लगी आग, झोपड़ी जलकर राख, दमकल विभाग ने आधे घंटे में पाया काबू!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Jun 10, 2025
Post views : 170

उन्नाव में सब्जी की दुकान में लगी आग, झोपड़ी जलकर राख, दमकल विभाग ने आधे घंटे में पाया काबू!

https://youtu.be/ZGDRoNfWE08?si=h_igk46IB6XVw-OY उत्तर प्रदेश उन्नाव : दरअसल जनपद के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में शुक्लागंज पुल के पास मंगलवार दोपहर एक सब्जी की अस्थायी दुकान में आग लग गई। सड़क किनारे स्थित झोपड़ी में अचानक धुआं उठा और देखते ही देखते आग की लपटें फैल गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। झोपड़ी में रखी सब्जी, तिरपाल, लकड़ी, बांस और अन्य सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या किसी जलते पदार्थ से होने की आशंका है।   आपको बता दे कि घटना के समय आसपास भीड़ कम थी। शुक्लागंज पुल के पास कई अस्थायी दुकानें लगती हैं। घटना के बाद यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। सुरक्षा के लिए क्षेत्र में बिजली आपूर्ति कुछ देर के लिए रोक दी गई थी। गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दमकल विभाग के अनुसार समय पर कार्रवाई से आग को अन्य दुकानों तक फैलने से रोका जा सका। प्रशासन की ओर से नुक़सान का आंकलन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित दुकानदार को आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि वह दोबारा से अपना रोजगार शुरू कर सके। घटना ने फिर से अस्थायी दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था और विद्युत प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन