Sat 01 Aug 2026

ब्रेकिंग

पुलिस मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली

चार गोवंशों की मौत के बाद खुली पोल, एनजीओ पर पशु क्रूरता का मुकदमा

सीएचओ और आशा कर्मी की सेवा समाप्त करने के निर्देश

, मुरादाबाद से रवि चौधरी हज़ारो कार्यकर्ताओं के साथ हुए शामिल

नियम तोड़े तो तुरंत होगी कार्रवाई

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: आईबीपी चौराहे का नया नाम “गुरु गोविंद सिंह चौराहा”

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Sep 12, 2025
Post views : 322

जल्द मिलेगा चौराहे को भव्य और आकर्षक स्वरूप

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। नगर पालिका परिषद ने बड़ा निर्णय लेते हुए शहर के प्रमुख आईबीपी चौराहे का नाम बदलकर “गुरु गोविंद सिंह चौराहा” रखने की घोषणा की है। इस निर्णय को सत्य, साहस और सेवा के प्रतीक श्री गुरु गोविंद सिंह जी को समर्पित किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने बताया कि चौराहे के सौंदर्यीकरण कार्य का स्थान चिन्हित कर लिया गया है। जल्द ही यह चौराहा भव्य और आकर्षक स्वरूप में नगरवासियों को दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी बल्कि चौराहे पर आधुनिक सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी। नगरवासियों को एक नया अनुभव मिलेगा और चौराहे की पहचान जिले के अन्य हिस्सों तक जाएगी। साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस बदलाव से आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण भानू मिश्रा का मानना है कि इस कदम से नगर की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ नामकरण नहीं बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास है। चौराहे का नवीनीकरण शहर की गरिमा को और बढ़ाएगा तथा आने-जाने वालों को गर्व का अनुभव कराएगा।

निरीक्षण और रूपरेखा की तैयारी

नगरपालिका की टीम ने चौराहा स्थल का निरीक्षण किया और रूपरेखा तैयार करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। टीम ने आसपास की सफाई, यातायात व्यवस्था और सौंदर्यीकरण से जुड़ी संभावनाओं पर भी चर्चा की। साथ ही यह तय किया गया कि काम की निगरानी नियमित रूप से की जाएगी ताकि समय पर परियोजना पूरी हो सके।

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर एडीएम अमिताभ यादव, अधिशासी अधिकारी संजय गौतम, सहायक अभियंता रजपाल, अवर अभियंता सुधीर कुमार, कुंवरप्रीत सिंह, अरविंदर सिंह, सुखबीर सिंह, सभासद दीपक दीक्षित मोनू, सभासद ब्रजेश पाण्डेय, सभासद मेराजुद्दीन, सभासद अराफात बेग, सभासद प्रतिनिधि मनोज यादव मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन