Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

विधायक निधि से चार बड़े कूलर लगे

650 परिवारों को बांटी गईं जरूरी सामान की किट

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: फतेहपुर में पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति चढ़ा पुलिस के हत्थे, गला दबाकर दिया था वारदात को अंजाम!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, May 23, 2025
Post views : 161

फतेहपुर में पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति चढ़ा पुलिस के हत्थे, गला दबाकर दिया था वारदात को अंजाम!

  यूपी फतेहपुर जिले के खागा थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई महिला की हत्या का पुलिस ने सफल खुलासा कर लिया है। पुलिस ने मृतका के पति को ही गिरफ्तार किया है, जिसने आपसी विवाद में अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या की थी। आरोपी को शुक्रवार को खागा पुलिस ने पश्चिमी बाइपास खागा से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जानकारी के अनुसार, 21 मई को खागा थाना क्षेत्र के पूर्वी बाइपास स्थित आरख की बगिया में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। शव की पहचान टीकर सराय थाना असोथर की रहने वाली प्रीति देवी पत्नी शोभित कुमार के रूप में हुई थी। महिला का मायका ग्राम सुजरही थाना खागा जनपद फतेहपुर है। शव मिलने के बाद मृतका के भाई गौरव की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने सघन जांच पड़ताल की और साक्ष्यों के आधार पर महिला के पति शोभित कुमार पासवान ( उम्र 32 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आपसी वैचारिक मतभेद के चलते गुस्से में आकर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर शव को बाग में फेंककर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को खागा क्षेत्र के पश्चिमी बाइपास से गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया। गिरफ्तार टीम में प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह, हेड कांस्टेबल आशीष उपाध्याय और कांस्टेबल कमलेश राजभर शामिल रहे। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया था। लेकिन पुलिस की तत्परता से घटना का शीघ्र खुलासा कर आरोपी को पकड़ लिया गया!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन