Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, घर के बाहर बने शौचालय से खींचकर खेत में ले गए 5 युवक!

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Apr 16, 2025
Post views : 142

यूपी में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, घर के बाहर बने शौचालय से खींचकर खेत में ले गए 5 युवक!

    उत्तर प्रदेश हमीरपुर : दरअसल जनपद में पांच युवकों ने घर के बाहर से युवती को खींचकर खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है युवती घर के बाहर बने शौचालय में गई थी इस दौरान आरोपी उसे घसीट ले गए, युवती बेहोशी का हालत में मिली परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है परिजनों ने गांव के ही 5 युवकों पर आरोप लगाया है गांव की रहने वाली 22 वर्षीय युवती के पिता की ओर से सदर कोतवाली में तहरीर दी गई है आरोप लगाया गया है कि मंगलवार की रात्रि करीब 10 बजे उनकी बेटी घर से निकल कर थोड़ी दूर जानवरों वाले वाड़े में बने शौचालय में गई थी इस दौरान गांव के 2 सगे भाई वासु, आशु के अलावा छोटू भी अपने 2 साथियों के साथ पहुंच गया सभी मिलकर बेटी को जबरन घसीटकर खेत में ले गए वहां पांचों युवकों ने बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया   उधर काफी देर तक युवती घर नहीं लौटी तो परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गए कुछ देर बाद युवती खेत में बेहोशी की हालत में मिली उसने अपने साथ हुई हैवानियत की जानकारी दी. पीड़िता ने 3 युवकों के नाम भी बता दिए इसके बाद बुधवार की तड़के 5 बजे परिजनों के साथ कोतवाली में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई पुलिस पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर 3 ज्ञात व 2 अज्ञात के विरुद्ध दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच में जुट गई है सदर सीओ राजेश कमल ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, आरोपियों की तलाश जारी है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन