Sun 26 Jul 2026

ब्रेकिंग

गाँव स्तरीय गन्ना सर्वे सट्टा के प्रदर्शन कार्य का औचक निरीक्षण

कांवड़ यात्रा से पहले गंगा घाटों का लिया जायजा

चाइनीज मांझे ने बाइक सवार को किया लहूलुहान

रोहित बाल्मीकि ने की आयोगों से दोषियों पर कार्रवाई की मांग*

3.85 करोड़ की गड़बड़ी में तत्कालीन डीडीओ संजय पांडेय निलंबित

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: लखनऊ मंडल आयुक्त ने उन्नाव में लिया बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Sep 11, 2025
Post views : 165

जिलाधिकारी गैरंग राठी और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर भी रहे साथ

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से शुक्लागंज नगर क्षेत्र और आसपास के इलाकों में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। हालात का जायजा लेने के लिए लखनऊ मंडल आयुक्त रोशन जैकब गुरुवार को उन्नाव पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ उन्नाव जिलाधिकारी गैरंग राठी और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मंडल आयुक्त ने नाव से शुक्लागंज के कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी परेशानियों को समझा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्य में किसी तरह की लापरवाही न हो। बाढ़ प्रभावित परिवारों को समय से राहत सामग्री, भोजन और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रशासन का मकसद है कि संकट की इस घड़ी में कोई भी परिवार अपने को असहाय महसूस न करे। मौके पर मौजूद जिलाधिकारी गैरंग राठी ने भी आश्वासन दिया कि हर गांव और बस्ती तक मदद पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग, जल संस्थान और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी भी मौजूद रहे। मंडल आयुक्त ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने और जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद पहुंचाने के निर्देश दिए। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। वहीं, कई राहत शिविर भी सक्रिय कर दिए गए हैं, जहां बाढ़ पीड़ितों के रहने और भोजन की व्यवस्था की गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन