Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: बरेली में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से 4 से ज्यादा मजदूर दबे, एक मजदूर की मौत, चार लोग घायल!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Mar 22, 2025
Post views : 107

बरेली में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से 4 से ज्यादा मजदूर दबे, एक मजदूर की मौत, चार लोग घायल!

  उत्तर प्रदेश बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में भट्ठे से ईंटें निकलते वक्त दीवार गिरने से 5 मजदूर दब गए जिसके बाद मौके पर चीखपुकार मच गई घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से चार मजदूरों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक मजदूर छोटे लाल की मौत हो गई. मलबे में दबकर मजदूर की मौत से आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा काटा और लाश को ले जा रही एम्बुलेंस को जबरन रोकने का प्रयास किया इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प भी हुई ग्रामीणों ने देर से रेस्क्यू शुरू होने से नाराज होकर हाइवे भी जाम करने का प्रयास किया बताया जा रहा है कि जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर ईंट भट्ठा बना हुआ है जहां मजदूर भट्ठे के अंदर से ईंटों को लाकर ट्रैक्टर ट्राली में भर रहे थे कि तभी अचानक भट्ठे की दीवार गिर गई बताया जा रहा है कि दुमका के रहने वाले गुड्डू का ईंट भट्ठा है घटना की जानकारी लगते ही मौके पर मीरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रयागराज सिंह भी पहुंच गए इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों और JCB की मदद से मलबे को हटवा कर उसमें दबे चार मजदूरों को निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज इलाज के लिए भेज दिया जबकि एक मजदूर छोटे लाल की हदसे में दबकर मौत हो गई वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि घटना होने के काफी देर बाद पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची जिसके चलते एक मजदूर छोटेलाल की मालवे में दबकर मौत हो गई इतना ही नहीं भट्ठे पर मौजूद मुंशी और अन्य कर्मचारी मौके से फरार हो गए पुलिस ने मालवा से निकलकर मृतक मजदूर छोटेलाल की लाश को जैसे ही एंबुलेंस में रखकर भेजने की कोशिश की, कभी ग्रामीणों ने एंबुलेंस को रोकने का प्रयास किया इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने हाथों में ईंटें लेकर एंबुलेंस पर हमला करने का भी प्रयास किया पुलिस ने बड़ी मुश्किल से लाश को निकाल कर पोस्टमार्टम को भेजा पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि एक भट्ठे की दीवार गिरने से 5 मजदूर दब गए थे जिनमें से चार को निकाल कर अस्पताल भेज दिया गया है एक की मौत हो गई ग्रामीणों को समझा कर मामले को शांत कर दिया गया है और परिजन जो तहरीर देंगे उसी आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन