Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर कार्रवाई रोकने की मांग

संविधान बचाने की लड़ाई में सभी की भागीदारी जरूरी

नौ लोगों पर रिपोर्ट

वरिष्ठ पत्रकार आशीष पांडेय के पिता डीएन पांडेय का निधन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन कर दिया स्वच्छता का संदेश

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर कांग्रेसियों ने उनके बताये रास्ते पर चलने का लिया संकल्प!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Jan 30, 2025
Post views : 127

महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर कांग्रेसियों ने उनके बताये रास्ते पर चलने का लिया संकल्प!

  उत्तर प्रदेश फतेहपुर : आज महात्मा गांधी की ७७वीं शहादत दिवस के अवसर पर कांग्रेसियों ने कचेहरी पहुंच कर उनकी प्रतिमा को माल्यार्पण कर उनके सम्मुख उन्हीं के द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। उक्त आयोजन में निवर्तमान जिला अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान ने गांधी को सही मायने में ईश्वर का अवतार बताते हुए कहा उन्होंने अपने कर्मों के बल पर ही सकल विश्व में अपनी छाप छोड़ी और शांति के बल पर बड़े से बड़े युद्ध को जीतने की प्रेरणा दी। निवर्तमान शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि आज हमारा भारत सत्यमेव जयते शब्द को चरितार्थ करते हुए विश्व में अग्रणी भूमिका निभा रहा है यह महात्मा गांधी की ही देन है। आयोजन में उपस्थित वरिष्ठ नेता महेश दिवेद्री.सन्तोष कुमारी शुक्ला, सुधाकर अवस्थी,आशीष गौड़, ब्रजेश मिश्रा, इशरत खान, अमरनाथ कैथल, ओम प्रकाश कोरी,राम नरेश महराज, अमित श्रीवास्तव, अजय कुमार बच्चा, अतुल पासवान, शब्बीर अहमद, मो. अकरम,हमाद हुसैन आदि लोगों ने भी गांधी को याद करते हुए उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन