Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी के गोंडा में दर्दनाक हादसा, HIGH टेंशन लाइन से चिपककर 3 युवकों की मौत!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Jul 22, 2025
Post views : 201

यूपी के गोंडा में दर्दनाक हादसा, HIGH टेंशन लाइन से चिपककर 3 युवकों की मौत!

    उत्तर प्रदेश गोंडा : दरअसल जनपद के वजीरगंज क्षेत्र के परसिया गांव के तिवारी पुरवा मजरे के बाहर, एक ट्यूबवेल के किनारे खेत की मेड़ पर लगे झाड़ की सफाई करते समय हाई टेंशन लाइन के खंभे पर करंट उतर आया, करंट की चपेट में आने से 2 सगे भाइयों समेत 3 युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, दरअसल परसिया गांव के तिवारी पुरवा मजरे के अंजनी तिवारी के बेटे शिवम (17) और सत्य नारायण (19) अपने साथी रवि पाण्डेय (22) पुत्र रमेश पाण्डेय के साथ टयूबवेल के बगल में, खेत की ट्रैक्टर से जुताई कराने पहुंचे थे, इसी दौरान दोनों भाई खेत की मेड़ के आस-पास उग आई झाड़ी की सफाई करने लगे, शाम को बिजली सप्लाई शुरू होते ही एक खम्भे पर कंटर उतर आया, सबसे पहले शिवम करंट की चपेट में आ गया. इसके बाद उसे बचाने सत्य नारायण और रवि दौड़ पड़े. हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, पुलिस ने शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधिक कार्रवाई की जा रही.सीएम योगी ने गोंडा में हुए इस हादसे पर शोक व्यक्त किया, उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है   अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के परासिया तिवारी पुर गांव में एक खेत में ट्रैक्टर चलाते समय खेत की सुरक्षा के लिए चारों तरफ कटीले तार लगाए गए थे, उसमें हाई टेंशन लाइन का करंट स्टे वायर के माध्यम से उतर रहा था. जिसकी चपेट में शिवम तिवारी आ गया, उसकी जान बचाने के लिए भाई सत्यनारायण तिवारी और एक दोस्त रवि पांडेय भी दौड़े और वह भी करंट की चपेट में आ गए, करंट की चपेट में आने से इन तीनों की मौके पर ही मौत हो गई,सूचना मिलते ही तत्काल वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची,उच्च अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन