Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर कार्रवाई रोकने की मांग

संविधान बचाने की लड़ाई में सभी की भागीदारी जरूरी

नौ लोगों पर रिपोर्ट

वरिष्ठ पत्रकार आशीष पांडेय के पिता डीएन पांडेय का निधन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन कर दिया स्वच्छता का संदेश

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: राजधानी लखनऊ में तालाब में डूबी कार, हाईकोर्ट के दो वकीलों की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Feb 1, 2025
Post views : 135

राजधानी लखनऊ में तालाब में डूबी कार, हाईकोर्ट के दो वकीलों की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी!

  उत्तर प्रदेश लखनऊ : उत्तर प्रदेश की  राजधानी लखनऊ में शुक्रवार देर रात चिनहट इलाके में स्थित तालाब में एक कार डूब गई हादसे में कार में बैठे दो अधिवक्ताओं की मौत हो गई पुलिस के अनुसार, शनिवार तड़के नौबस्ता कला गाँव के लोगों ने पुलिस को तालाब में कार डूबे होने की सूचना दी थी इसके बाद तालाब में घुस कर दो लोगों के शव निकाले गए है DCP ईस्ट शशांक सिंह के मुताबिक, इस हादसे की वजह की जांच की जा रही है, DCP ईस्ट शशांक सिंह ने बताया कि, शनिवार तड़के चिनहट थाना अंतर्गत नौबस्ता कला गाँव के ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी थी, कि तालाब में कार डूबी हुई है इस सूचना पर ASP विभूति खंड और चिनहट पुलिस मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था इस दौरान तालाब से दो शव निकाले गए हैं, जबकि अन्य किसी व्यक्ति के डूबे होने की संभावना को देखते हुए, गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है   ASP विभूति खंड राधा रमण ने बताया कि, तालाब से जिन दो शवों को निकाला गया है वे अधिवक्ता हैं मृतक में एक हाईकोर्ट के स्टैंडिंग काउंसिल 40 वर्षीय कुलदीप कुमार अवस्थी व दूसरे हाई कोर्ट के ब्रीफ होल्डर 37 वर्षीय शशांक सिंह हैं दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है एसीपी ने बताया कि, हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है हादसा किस स्थिति और क्यों हुआ, इसकी पड़ताल चल रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार विधिक कार्रवाही की जाएगी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन