Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे तीन परिवारों के सहारे बने अंकित परिहार

गड़बड़ी के आरोपों को यूपीसीए ने नकारा

रातभर चला चेकिंग अभियान

डीएम-एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं

परिवारों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: जुमे की नमाज के दौरान पुलिस की मुस्तैदी, माहौल रहा शांत

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Oct 3, 2025
Post views : 135

ड्रोन से निगरानी, मस्जिदों के बाहर तैनात रहा भारी पुलिस बल

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। शुक्रवार को जिलेभर में जुमे की नमाज शांति और सौहार्द के माहौल में अदा की गई। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। शहर की प्रमुख जामा मस्जिद और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। अजगैन और दही थानों की फोर्स भी सुरक्षा व्यवस्था में जुटी रही। जिले के नौ संवेदनशील इलाकों को चिन्हित कर वहां विशेष चौकसी की गई। तीन इंस्पेक्टर और आठ दरोगाओं को अलग-अलग इलाकों की जिम्मेदारी दी गई। नमाज के दौरान मस्जिदों के आसपास पुलिस जवान तैनात रहे और हर आने-जाने वाले पर नजर बनाए रखी। कई जगह अधिकारियों ने पैदल गश्त कर हालात का जायजा लिया।

बीते दिनों “आई लव मोहम्मद” प्रकरण के बाद जिले में तनाव का माहौल बना था। इसके चलते प्रशासन ने अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की व्यवस्था की। एसपी जय प्रकाश सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग खुद की। वह विभिन्न स्थानों पर पहुंचे और पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कंट्रोल रूम से भी हालात की समीक्षा लगातार होती रही। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी से पुलिसकर्मियों का मनोबल ऊंचा रहा।

आईपीएस व सीओ सिटी दीपक यादव ने बताया कि जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों के बाहर और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त की गई। ड्रोन से भी निगरानी रखी गई। जिलेभर में शांति का माहौल है और लोगों ने पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग दिया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति को माहौल बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की मुस्तैदी और सजगता की सराहना की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन