Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर कार्रवाई रोकने की मांग

संविधान बचाने की लड़ाई में सभी की भागीदारी जरूरी

नौ लोगों पर रिपोर्ट

वरिष्ठ पत्रकार आशीष पांडेय के पिता डीएन पांडेय का निधन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन कर दिया स्वच्छता का संदेश

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: सरकारी पिस्टल से फौजी ने की फायरिंग, पत्नी की गोली मारकर हत्या का आरोप, साली गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Jan 20, 2025
Post views : 168

सरकारी पिस्टल से फौजी ने की फायरिंग, पत्नी की गोली मारकर हत्या का आरोप, साली गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती!

  उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर : शहीदों की नगरी शाहजहांपुर जिले के थाना कलान क्षेत्र में सोमवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई है आरोप है कि विदाई कराने ससुराल पहुंचे एक फौजी ने लाइसेंसी पिस्टल से अपनी पत्नी और साली को गोली मार दी वारदात में पत्नी की मौत हो गई और साली गंभीर रूप से घायल हो गई हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने साली को बरेली रेफर कर दिया घटना के बाद से आरोपी फौजी मौके से फरार है पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है पुलिस के मुताबिक, घटना थाना कलान क्षेत्र के छिदड़ी गांव की बताई जा रही है परिजनों के मुताबिक, रविवार रात फौजी अरविंद सिंह ने अपनी पत्नी मंजू की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी साथ ही बीच बचाव करने आई साली संगीता को भी गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई घायल साली को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बरेली रेफर कर दिया जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है परिजनों के मुताबिक, आरोपी अरविंद घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया परिजनों के मुताबिक, आरोपी अरविंद सिंह छुट्टी पर अपने घर फर्रुखाबाद आया हुआ था उन्होंने बताया कि फौजी की शादी 4 साल पहले मंजू से हुई थी इसके बाद से दहेज को लेकर फौजी का अपनी पत्नी से विदाई को लेकर विवाद चल रहा था घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है इस मामले में सीओ अमित चौरसिया का कहना है कि थाना कलान क्षेत्र के छिदडीपुर गांव में 19 जनवरी की रात अरविंद सिंह नाम का फौजी छुट्टी पर घर आया हुआ था पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचे फौजी का किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से विवाद हो गया इसी दौरान फौजी ने अपनी सरकारी पिस्टल निकालकर पत्नी को गोली मार दी इस दौरान बहन को बचाने आई साली को भी फौजी ने गोली मार दी घटना के बाद पत्नी और साली दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पत्नी की मौत हो गई चिकित्सकों ने गंभीर हालत में साली संगीता को बरेली रेफर किया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन