Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी के शाहजहांपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवे पर 7 लोगों को टैंकर ने रौंदा, तीन की मौत, 4 की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Jun 27, 2025
Post views : 184

यूपी के शाहजहांपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवे पर 7 लोगों को टैंकर ने रौंदा, तीन की मौत, 4 की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती!

    उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर : दरअसल यूपी के शाहजहांपुर में शुक्रवार को तेज रफ्तार टैंकर ने नेशनल हाईवे पर खड़े सात लोगों को रौंद दिया, हादसे में कैंचीधाम दर्शन करने जा जा रहे दो श्रद्धालुओं और एक बाइक सवार की मौत हो गई, वहीं जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको बरेली और शाहजहांपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, आपको बता दें दरअसल बाइक सवार और कार सवार हाईवे पर खड़े होकर विवाद कर रहे थे इसी दौरान बेकाबू टैंकर ने सभी को रौंद दिया, घटना थाना कटरा क्षेत्र के नेशनल हाईवे 24 की है बताया जा रहा है कि फीलनगर के ठीक सामने बाइक सवार की टक्कर कार से हो गई, जिसके बाद बाराबंकी से कैंची धाम दर्शन करने जा रहे पांच लोग कार से उतरकर नेशनल हाईवे पर बाइक सवार से विवाद कर रहे थे, इसी दौरान पीछे से आ रहे हैं तेज रफ्तार टैंकर ने सभी को टक्कर मार दी. हादसे में बाराबंकी के रहने वाले विवेक मिश्रा, योगेश कुमार की मौके पर ही मौत ही गई. जबकि बाइक सवार की मुबसर अली की बरेली में इलाज के लिए ले जाने के दौरान मौत हो गई, हादसे में कार सवार तीन लोग और एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी को शाहजहांपुर और बरेली के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों का इलाज किया जा रहा है, कार सवार सभी लोग बाराबंकी से उत्तराखंड के कैंची धाम में दर्शन के लिए जा रहे थे, इस पूरे मामले में ACP दीक्षा भवरे ने कहा कि हादसे में बाराबंकी निवासी योगेश कुरील (55), विवेक मिश्रा (35) और रामपुर निवासी मुबसर अली (40) की मौत हो गई, सभी लोग कार और बाइक सवार थे जो सड़क किनारे बातचीत कर रहे थे, इसी दौरान तेज गति से आए टैंकर ने उन्हें कुचल दिया, घायलों में नरेंद्र चौधरी, महेश, शिवकुमार और जुनैद शामिल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस ने कार, बाइक और टैंकर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन