Tue 03 Nov 2026

ब्रेकिंग

चार पर रिपोर्ट

त्योहार में बाजार गुलजार लेकिन सड़कें बेहाल

रोशनी, संगीत के नाम होगी दीपावली की शाम

हंसी, संवेदना और सवालों से सजी काव्य संध्या

अब सड़कों और कूड़े में नहीं मिलेंगी खंडित धार्मिक मूर्तियां

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

ट्राई साइकिल हाथ में आते ही लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। ब्य : ट्राई साइकिल हाथ में आते ही लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

आसिम अज़ीज़

Wed, Sep 30, 2026
Post views : 103

ट्राई साइकिल हाथ में आते ही लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

रामपुर।जनता दर्शन में दिव्यांगजनों को मिली सहारे की सवारी

जिलाधिकारी ने 4 लाभार्थियों को वितरित की ट्राई साइकिल जनता दर्शन में फरियाद लेकर पहुंचे दिव्यांगजनों के लिए बुधवार का दिन राहत और उम्मीद लेकर आया।

दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजना के तहत जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने 4 पात्र दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित की। ट्राई साइकिल हाथ में आते ही लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

ट्राई साइकिल प्राप्त करने वालों में ज्वाला नगर के शाहरून, नालापार के बाबू खां, फरसिखान के फरहान, तथा स्वार के मो. यासीन शामिल रहे।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजनों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल को निर्देश दिए कि पात्र दिव्यांगजनों को योजनाओं का लाभ समय से मिले और उन्हें सरकारी योजनाओं के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

ट्राई साइकिल मिलने से लाभार्थियों ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि आवागमन में अब उन्हें काफी सहूलियत होगी। उन्होंने जिला प्रशासन और दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रशासन की इस पहल से दिव्यांगजनों के जीवन में सुविधा के साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई राह खुलने की उम्मीद है।

Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन