Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: प्रेमिका के घर मिला प्रेमी का हत्या युक्त शव, दो बच्चों की मां से चल रहा था प्रेम-प्रसंग!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, May 22, 2025
Post views : 80

प्रेमिका के घर मिला प्रेमी का हत्या युक्त शव, दो बच्चों की मां से चल रहा था प्रेम-प्रसंग!

    उत्तर प्रदेश लखनऊ : दरअसल राजधानी में प्रेम-प्रसंग के चक्कर में युवक की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया, आपको बता दें युवक पड़ोस में रहने वाली 2 बच्चों की मां से प्यार करता था, मंगलवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई, इससे नाराज युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया, बाद में वह बेहोशी की हालत में मिला, परिजन उसे लेकर हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया युवक के परिवारवालों ने महिला के घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस केस दर्ज कराने को लेकर सड़क जाम कर हंगामा किया, इसके बाद बुधवार देर रात मामला दर्ज किया गया घटना लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र की है   मिली जानकारी के अनुसार फर्रूखाबाद चिल्लावा निवासी अर्पित यादव का तपोवन नगर में एक प्लाट है. इसकी देखरेख करने अर्पित तपोवन नगर जाया करता था. प्लाट के बगल में ही छोटू मौर्या का घर है. वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है. बताया जा रहा है, कि पिछले दो साल से अर्पित यादव और छोटू की पत्नी के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था, अर्पित अपनी प्रेमिका पर घर से भाग जाने का दबाव बना रहा था. मंगलवार शाम को भी अर्पित अपने प्लाट पर गया था. वहीं पर महिला व अर्पित के बीच बहस हो गई इससे नाराज होकर अर्पित कमरे में चला गया. थोड़ी देर बाद अर्पित बेहोशी हालत में मिला. छोटू मौर्या की पत्नी ने घबराकर घटना की जानकारी पहले अपने पति को दी, पति वहां पहुंचा और पड़ोस मे रहने वाले अर्पित के फूफा को घटना के बारे में बताया, महिला के पति छोटू मौर्या ने अर्पित के फूफा से कहा कि अर्पित बाहर बेहोश पड़ा था, उसे मैंने चारपाई पर लिटा दिया है. फूफा ने यह जानकारी अर्पित के परिजनों और पुलिस को दी अर्पित को तुरंत लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.अर्पित के भाई ने छोटू मौर्य और उसकी पत्नी के खिलाफ भाई की हत्या करने की तहरीर दी, इधर, घटना के बाद छोटू मौर्या घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ फरार हो गया वहीं पुलिस ने जब हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो, परिजनों ने कानपुर रोड पर जाम लगा दिया और हंगामा किया. देर रात पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया. पुलिस अधिकारियों की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अर्पित की मौत की वजह हैंगिंग आई है फिलहाल, पुलिस ने छोटू मौर्या और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. छोटू मौर्या की पत्नी ने बताया कि अर्पित मुझसे भाग चलने की जिद कर रहा था, मैंने जब मना किया तो अर्पित ने नाराज होकर आत्महत्या कर ली सरोजिनी नगर थाना प्रभारी राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि मृतक अर्पित यादव के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं है, विसरा प्रिजर्व किया गया है, छोटू मौर्या और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन