Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे तीन परिवारों के सहारे बने अंकित परिहार

गड़बड़ी के आरोपों को यूपीसीए ने नकारा

रातभर चला चेकिंग अभियान

डीएम-एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं

परिवारों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: ईंट से कूंचकर किसान की हत्या,खेत में खून से लथपथ मिली लाश, फारेंसिक टीम नेजांच में जुटी!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Mar 11, 2025
Post views : 97

ईंट से कूंचकर किसान की हत्या,खेत में खून से लथपथ मिली लाश, फारेंसिक टीम नेजांच में जुटी!

  उत्तर प्रदेश कानपुर : महानगर कानपुर में मंगलवार सुबह खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई शव, सड़क किनारे खाली खेत में मिला, सूचना पर पहुंची पुलिस फारेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की गई मृतक के सिर और चेहरे पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मामले की जांच की जा रही है घटना सजेती थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव के पास की है पुलिस के मुताबिक, मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि सजेती थाना क्षेत्र के कोरिया चौकी के तहत ग्राम भैरमपुर की तरफ जाने वाली सड़क पर एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ है इस सूचना पर ADCP साउथ महेश कुमार समेत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची पूछताछ के दौरान पता चला कि कोरिया चौकी मार्ग से बलदेव शुक्ला के खाली खेत में यह लाश मिली है उसका चेहरा ईंट से बुरी तरह कुचला हुआ प्रतीत हो रहा था आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि मृत व्यक्ति का नाम परशुराम यादव (58) पुत्र मन्नी लाल यादव निवासी गांव जमालपुर, थाना सजेती है मृतक के घर में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है  पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान यह पता चला कि मृत व्यक्ति शराब पीने का आदी था वह अक्सर देर रात घर ही आया करता था संभव है कि शराब के नशे में ही किसी से विवाद हुआ और हत्या कर दी गई हो फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण क्लियर हो सकेगा ADCP साउथ महेश कुमार ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर टीम ने जांच शुरू की है, हत्या के पीछे संभावित कारणों की जांच-पड़ताल की जा रही है जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन