Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: राजधानी लखनऊ में JCB ड्राइवर की निर्मम हत्या, बकेट के नीचे दबाया शव, तालाब के कार्य की कर रहा था खोदाई!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, May 26, 2025
Post views : 94

राजधानी लखनऊ में JCB ड्राइवर की निर्मम हत्या, बकेट के नीचे दबाया शव, तालाब के कार्य की कर रहा था खोदाई!

    उत्तर प्रदेश लखनऊ :  दरअसल जनपद लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में JCB ड्राइवर की हत्या कर दी गई. उसका शव जेसीबी के बकेट के नीचे दबा मिला, घटना के बारे में सोमवार सुबह 7.30 बजे पता चला. मृतक की पहचान शेखशादी गांव के ईश्वरदीन कश्यप के रूप में हुई है. ईश्वरदीन रविवार रात में तालाब की खुदाई करने गया था सुबह ग्रामीणों ने जेसीबी के नीचे शव देख पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. ईश्वरदीन के भाई ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है, पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है, ग्रामीणों ने बताया, काकोरी क्षेत्र के सकरा गांव के नई कॉलोनी स्थित ग्राम समाज के सरकारी तालाब का पट्टा आर्यन प्रताप सिंह को मछली पालन करने के लिए हुआ है. तालाब की खुदाई और किनारे बाउंड्री का निर्माण कार्य चल रहा था जिसमें ईश्वरदीन कश्यप जेसीबी से काम कर रहा था. निर्माण कार्य में 5 से 6 ट्रैक्टर लगे हुए थे, रोजाना सभी ट्रैक्टर चालक अपना ट्रैक्टर छोड़कर घर चले जाते थे, जबकि ईश्वरदीन रात में साइट पर ही रुकता था ग्रामीणों में चर्चा है कि रात के समय तालाब की खुदाई के दौरान 10 से 12 मजदूर घटनास्थल पर JCB चालक सहित काम कर रहे थे, रात में किसी ने चालक को जानबूझकर जेसीबी से दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई, घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा मौके से फरार हो गया, साथ में काम कर रहे मजदूर भी फरार हैं, घुरघुरी चौकी इंचार्ज अंशुमान यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के असली कारणों का पता चल सकेगा, मृतक के परिजनों की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन