Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

जल निकासी भी होगी बेहतर

डिवाइडर खोदकर खड़े किए होर्डिंग पोल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: प्रेमी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा था घर, घरवालों ने मार डाला!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Jun 5, 2025
Post views : 141

प्रेमी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा था घर, घरवालों ने मार डाला!

    उत्तर प्रदेश आजमगढ़ : दरअसल जनपद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, बुधवार रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर गया था, लड़की के परिजन पहले से ही दोनों के प्रेम-प्रसंग से नाराज थे, नाराजगी के बावजूद युवक, प्रेमिका से मिलने पहुंचा, तो लड़की के घरवालों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया, इसी गुस्से में लड़की के परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई, फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू की है, घटना आजमगढ़ के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में बरवा गांव की है, मिली जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी अमित राजभर (22) और मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बरवा गांव की एक लड़की के बीच 4-5 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था लड़के के परिजन तो दोनों की शादी के लिए राजी थे, लेकिन लड़की के घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, बुधवार की रात करीब 10 बजे अमित अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया. वहां परिजनों ने उसे पकड़कर इतना पीटा, कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई मृतक के चाचा अरुण राजभर ने पुलिस को तहरीर दी है, उन्होंने युवती के भाई अवनीश और मनीष के साथ मां सुदामा देवी को आरोपी बनाया है, पुलिस ने इनमें दो लोगों को हिरासत में लिया है, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे है. तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात बल तैनात किया गया है   इससे पहले हत्या की सूचना पर एसपी सिटी मधुबन सिंह, सीओ लालगंज और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू की है, प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवाद को ही हत्या का कारण माना जा रहा है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन