Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: गांधीनगर के क्षेत्रवासियों का दर्द हुआ दूर, इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Sep 7, 2025
Post views : 165

श्वेता मिश्रा ने कहा– विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा श्वेता भानू मिश्रा ने रविवार को दो वार्डों में नई इंटरलॉकिंग सड़कों का लोकार्पण किया। वार्ड नंबर-24 गाँधीनगर में जगन्नाथ के मकान से आदित्य वर्मा के मकान तक बनी सड़क और वार्ड नंबर-12 शिवनगर में राज किशोर द्विवेदी के मकान से दीपक सिंह के मकान तक बनी सड़क को क्षेत्रवासियों को समर्पित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने कहा कि नगर की गलियों और मोहल्लों में वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। “गांधीनगर की यह सड़क लंबे समय से जर्जर थी। इसे दुरुस्त कर बेहतर सुविधा देना जनसेवा का एक और कदम है। आगे भी विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्रवासियों ने दोनों स्थानों पर खुशी जताते हुए नगर पालिका अध्यक्ष और सभासदों का आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि गाँधीनगर की सड़क करीब 35 साल पुरानी थी, जिसे बनवाकर बड़ा दुख-दर्द दूर किया गया है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सभासद दीपक दीक्षित मोनू ने कहा कि जनता के सहयोग और आशीर्वाद से विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। वहीं शिवनगर के लोकार्पण कार्यक्रम में स्थानीय सभासद गुड़िया सिंह अध्यक्ष के साथ मौजूद रहीं। इस दौरान सत्यपाल सिंह फौजी, राजन सोनी, कल्लू वर्मा, रवि शाहू, घनश्याम त्रिपाठी, किरन अवस्थी, सोनी सिंह, योगेश सविता, रामसुमेर गौतम, गोपाल गुप्ता, किशन गौतम समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन