Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

अन्नू टंडन की पहल पर दो जरूरतमंदों को मिली ट्राई साइकिल

कई गौवंशों के शव मिलने से मचा हड़कंप

तीन दिन बाद भी बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर

गुरु पूर्णिमा मेले की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

भाजपा सरकार पर बरसे प्रीतम सिंह

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: बेटे ने फावड़े से हमला कर मां की कर दी हत्या, मोहल्ले वालों को गाली देने से किया था मना!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Feb 4, 2025
Post views : 172

बेटे ने फावड़े से हमला कर मां की कर दी हत्या, मोहल्ले वालों को गाली देने से किया था मना!

  उत्तर प्रदेश झांसी : झांसी जिले में एक सिरफिरे युवक अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया दरअसल एरच थाना इलाके के ग्राम गौती में युवक द्वारा सरेआम अपनी की हत्या करने से हड़कंप मच गया है मां का कुसूर सिर्फ इतना था कि उसने बेटे को मोहल्ले वालों के साथ गाली गलौज करने से मना किया था,इस बात से नाराज सिरफिरे ने मां पर फावड़ा से हमला कर दिया,जिससे मां गंभीर रूप से घायल हो गई,सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए पास के सामुदायिक स्वस्थ केंद्र में भर्ती कराया,जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया   एरच थाना प्रभारी नीलेश कुमारी के मुताबिक, 52 वर्षीय प्रेम देवी अपने परिवार के साथ रहती हैं उसका पति घर पर नहीं था घर पर सिर्फ उसकी बहू मौजूद थी इसी बीच उनका 25 वर्षीय बेटा पिंटू पाल मंगलवार शाम पिंटू पाल मोहल्ले में हंगामा कर सभी को गालियां दे रहा था मां प्रेमा देवी ने बेटे पिंटू को रोका तो वह आग बबूला हो गया इसके बाद मां के साथ मारपीट की गुस्से में पागल बेटे ने इस दौरान मां पर फावड़े से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया   मोहाले के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रेमा को अस्पताल में भर्ती कराया जहां, उसे मृत घोषित कर दिया है थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है वहीं, मोहल्ले वालों का कहना है कि पिंटू से सारे मोहल्ले के लोग परेशान रहते हैं किसी के साथ भी गाली गलौज करता रहता था इससे पहले भी वह अपनी मां के साथ मारपीट कर चुका है   SP देहात गोपीनाथ सोनी ने बताया कि थाना एरच क्षेत्रान्तर्गत एक लड़के द्वारा अपनी मां पर फावड़े से हमला कर दिया था सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के ले भेजकर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन