Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: पंचायत सहायकों की यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर भरी हुंकार

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Feb 11, 2025
Post views : 175

पंचायत सहायकों की यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर भरी हुंकार

  उत्तर प्रदेश कानपुर देहात : यूपी में ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सहायक की नियुक्ति की गई थी पंचायत सहायक अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए ग्राम पंचायत सचिवालय का संचालन कर जन जन तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रहे हैं। बावजूद इसके पंचायत सहायक अपने अधिकारों से वंचित हैं और सचिवालय संचालन में कई बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं ग्राम प्रधान और पंचायत सहायक के मध्य अनुबंध भी कार्य में बाधा उत्पन्न होने में कई कारण है। पंचायत सहायक का मानदेय₹6000 प्रतिमाह जो एक परिवार के भरण पोषण के लिए अपर्याप्त है एक मनरेगा मजदूरी भी 237 रुपए प्रतिदिन की मजदूरी प्राप्त करता है जबकि पंचायत सहायक कुशल कर्मी होने के बावजूद तकनीकी कार्यों को संपन्न कराते हुए इतने अल्प मानदेय पर कार्य कर रहे हैं पूर्ण कालिक नौकरी होने के कारण उनकी पढ़ाई बाधित है जिससे उनका भविष्य इसी पर निर्भर हो गया है।

       पंचायत सहायकों द्वारा प्रमुखता से अपनी मांगे रखी...

  • पंचायत सहायक का मानदेय बढ़ाकर अति कुशल श्रेणी 26910 प्रति माह किया जाए और मानदेय को ग्राम निधि से हटकर राज्य पोषित किया जाए। 
  • अनुबंध प्रमाण प्रणाली को समाप्त करते हुए पंचायत सहायकों की सेवा नियमावली बनाई जाए। 
  • महिला पंचायत सहायक के लिए स्थानांतरण नीति लागू की जाए तथा नगर पंचायत में जाने वाले ग्राम पंचायत के पंचायत सहायकों को अन्य जगह विभागों में समायोजित किया जाए। 
  • पंचायत सहायक ग्राम पंचायत अधिकारी के समान कार्य कर रहे हैं तो ग्राम पंचायत अधिकारी के रिक्त पदों की भर्तियों में 50% आरक्षण प्रदान किया जाए।
पंचायत सहायकों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री एवं पार्टी अध्यक्षों को रजिस्टर्ड डॉक द्वारा ज्ञापन भेजकर अवगत कराएंगे।  

रिपोर्ट रामकुमार कानपुर देहात

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन