Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: आधी रात में दहकी प्लास्टिक फैक्ट्री, गिरी दो मंजिला इमारत

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Aug 16, 2025
Post views : 170

धुएं और लपटों में तब्दील हुई पूरी फैक्ट्री,घंटों तक चला संघर्ष

[video width="478" height="850" mp4="https://thelucknowtimes.in/wp-content/uploads/2025/08/उन्नाव_n_n➡देर_रात_प्लास्टिक_फै.बाग_https___t.co_h5SFweIvcf.mp4"][/video]

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। मगरवारा औद्योगिक क्षेत्र की देर रात शुक्रवार को शार्ट सर्किट से अचानक आग की लपटों से दहल उठी। नेहरू बाग स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने सबकुछ राख कर दिया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दो मंजिला इमारत देखते ही देखते ढह गई। गनीमत रही कि पास की अन्य फैक्ट्रियां इसकी चपेट में नहीं आईं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। शुक्लागंज निवासी आशीष साहू की इस फैक्ट्री में प्लास्टिक कचरा जमा कर ग्राइंडिंग का काम होता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात करीब 1 बजे फैक्ट्री से अचानक धुआं उठता देखा गया। कुछ ही देर में आग विकराल रूप ले चुकी थी और पूरी बिल्डिंग लपटों में घिर गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्नाव व आसपास की दमकल टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि कानपुर की दमकल गाड़ियों को भी मंगवाना पड़ा। आग को काबू पाने में दमकलकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 14 दमकल वाहनों ने घंटों तक संघर्ष किया, तब कहीं जाकर आग पर नियंत्रण पाया जा सका। तब तक लगभग 40 टन प्लास्टिक जलकर खाक हो चुका था और पूरी इमारत धराशायी हो चुकी थी। फैक्ट्री मालिक के अनुसार आग से करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। मशीनें, तैयार माल और स्टॉक सब राख में बदल गया। मौके पर पहुंचे मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि विभाग ने जांच शुरू कर दी है जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औद्योगिक क्षेत्र में फैलता खतरा

बता दें कि मगरवारा औद्योगिक क्षेत्र में दर्जनों छोटी फैक्ट्रियां बिना किसी अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के चल रहीं हैं। मानकों की अनदेखी से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन प्रशासन अब तक सख्त कार्रवाई नहीं कर पाया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन