Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे तीन परिवारों के सहारे बने अंकित परिहार

गड़बड़ी के आरोपों को यूपीसीए ने नकारा

रातभर चला चेकिंग अभियान

डीएम-एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं

परिवारों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार BSF जवान को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Feb 28, 2025
Post views : 114

बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार BSF जवान को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत!

  उत्तर प्रदेश मेरठ : दरअसल मेरठ में शुक्रवार को गन्ने लदे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से BSF के जवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई हादसा दौराला थाना इलाके के सकौती जीतपुर नंगली रूट पर हुआ बताया जा रहा है कि जवान मुजफ्फरनगर से मेरठ में अपने दोस्त से मिलने के लिए आया था तभी ये सड़क हादसा हो गया आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर जिले में चित्तौड़ा थाना के खतौली के रहने वाले शैंकी BSF में जवान था वह शुक्रवार सुबह मेरठ के दौराला में अपने दोस्त से मिलने आया था दोस्त से मिलकर वह वापस अपने घर लौट रहा था तभी नंगली मार्ग पर उसका एक्सीडेंट हो गया दरअस मेरठ में गुरुवार रात से ही हल्की बारिश हो रही है शुक्रवार सुबह भी कई जगहों पर बारिश हुई, इसके कारण सड़कें गीली हैं. बताया जा रहा है कि पीछे से गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली आई. गन्ना ट्रॉली के तीन-चार फीट बाहर तक लटका था. ट्रॉली पर लगभग 10 फीट ऊंचा ओवरलोड गन्ना लादा गया था इसी गन्ने की चपेट से बीएसएफ जवान की बुलेट बेकाबू हो गई सड़क किनारे मिट्टी गीली होने से बुलेट फिसल गई और ट्रॉली के पहिए के नीचे आ जाने से जवान की मौत हो गई   हादसे के वक्त राहगीरों ने ट्रैक्टर को रोका लेकिन ड्राइवर मौका पाकर भाग निकला सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दौराला थाना पुलिस ने जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर मृतक की पहचान की. इसके बाद हादसे की सूचना परिजनों को दी गई,वहीं SP देहात राकेश कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन