Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

केंद्रीय मंत्री बोले- संविधान पार्क नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत : मेयर विनोद अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी को कराया संविधान साहित्य वाटिका का अवलोकन

आलम वारसी 2

Tue, Jun 16, 2026
Post views : 161

मुरादाबाद।। मुरादाबाद आगमन पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी को मंगलवार को भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल ने बुद्धि विहार स्थित संविधान साहित्य वाटिका का अवलोकन कराया।

इस अवसर पर मेयर विनोद अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री को संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों, कर्तव्यों एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की भावना को सुदृढ़ करने वाले इस प्रेरणास्थल की विशेषताओं से अवगत कराया।

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि संविधान पार्क नई पीढ़ी को भारतीय संविधान के आदर्शों, राष्ट्रभक्ति और उत्तरदायी नागरिकता के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। ऐसे प्रेरक स्थलों का संरक्षण और संवर्धन समाज में सकारात्मक चेतना के विस्तार में अहम भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि संविधान के आदर्शों और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प से साक्षात्कार का यह अवसर प्रेरणादायक है। यहां आकर युवाओं को संविधान निर्माताओं के त्याग और लोकतंत्र की मजबूती का अहसास होता है।

इस दौरान कई जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Tags :

केंद्रीय मंत्री बोले- संविधान पार्क नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन