Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

रवि चौधरी ने महाराजा सुहेलदेव के छायाचित्र पर माल्यार्पण : महाराजा सुहेलदेव के विजय दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन

आलम वारसी 2

Wed, Jun 10, 2026
Post views : 158

मुरादाबाद, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला कार्यालय, मुरादाबाद पर महाराजा सुहेलदेव के विजय दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के जिलाध्यक्ष, मंत्री प्रतिनिधि एवं 27 विधानसभा देहात के चुनाव प्रभारी रवि चौधरी ने किया।

इस अवसर पर रवि चौधरी ने महाराजा सुहेलदेव के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए तथा दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव भारतीय इतिहास के महान योद्धा, राष्ट्ररक्षक एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक थे। उनके शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति से आज भी समाज को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष दानिश कुरैशी, संगठन मंत्री अमित चौधरी, प्रमुख महासचिव गौरव कुमार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष सन्हिल कत्याल, मीडिया प्रभारी मोहित ठाकुर, कुंदरकी विधानसभा अध्यक्ष दीपक सैनी, महानगर महामंत्री कुक्कू चौधरी, जिला प्रचार मंत्री डॉ. विशाल वर्धन, नासिर अली, अफसर अली, दानिश घोसी, मोनू सैनी, मीडिया प्रभारी शानू, कार्यालय प्रभारी देहात साहिल, मीर साहब, इन्तसार प्रधान जी, इस्तेखार प्रधान जी, गुलाम नवी प्रधान जी, तोसिफ अख्तर, डॉ. नसीम अख्तर, महबूब प्रधान, इरशाद, नाजिम हजरत, एहसान प्रधान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों को आत्मसात करने तथा संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महाराजा सुहेलदेव जी के बताए मार्ग पर चलकर समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Tags :

रवि चौधरी ने महाराजा सुहेलदेव के छायाचित्र पर माल्यार्पण

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन