Tue 03 Nov 2026

ब्रेकिंग

एक गिरफ्तार

भैंसों से भरे लोडर रोकने पर हुए बवाल के मामले में चार पर रिपोर्ट

चार पर रिपोर्ट

त्योहार में बाजार गुलजार लेकिन सड़कें बेहाल

रोशनी, संगीत के नाम होगी दीपावली की शाम

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बारबेल उठेगा, ताकत परखेगी : जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Sep 18, 2026
Post views : 155

शनिवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी जिला पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप

उन्नाव। बारबेल उठेगा, ताकत की परीक्षा होगी और हर खिलाड़ी अपनी मेहनत को पदक में बदलने की कोशिश करेगा। उन्नाव पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की जिला चैंपियनशिप शनिवार से शुरू होने जा रही है। प्रतियोगिता में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से खिलाड़ी पहुंचेंगे। इसके लिए शुक्रवार को खिलाड़ियों की वेटिंग की प्रक्रिया पूरी कराई गई। प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों के लिए वजन का चरण अहम रहा। दोपहर तीन बजे से शाम 8:09 बजे तक अलग-अलग वर्गों में शामिल खिलाड़ियों का बॉडी वेट कराया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों की देखरेख में यह प्रक्रिया पूरी हुई। वजन के बाद अब खिलाड़ियों का पूरा ध्यान शनिवार को होने वाले मुकाबलों पर है।

सुबह 10 बजे शुरू होंगे मुकाबले

जिला चैंपियनशिप का औपचारिक शुभारंभ शनिवार, 19 सितंबर को सुबह 10 बजे होगा। प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपनी ताकत के साथ तकनीक और अभ्यास का भी प्रदर्शन करेंगे। पावरलिफ्टिंग में सिर्फ वजन उठाना ही नहीं, बल्कि सही तकनीक और निर्धारित नियमों के मुताबिक प्रदर्शन भी महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में खिलाड़ियों के बीच मुकाबले देखने लायक रहने की उम्मीद है।

जिले के खिलाड़ियों को मिलेगा मंच

एसोसिएशन के सचिव राहुल तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता के जरिए जिले के खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। स्थानीय स्तर पर होने वाली ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को आगे की प्रतियोगिताओं के लिए अनुभव भी मिलता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।एसोसिएशन के अध्यक्ष राम जनम सिंह, प्रेसीडेंट शिवम सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ द्विवेदी, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी डॉ. मनीष सिंह सेंगर, उपाध्यक्ष अनित दमन दीक्षित व स्वामी दयाल सिंह, संयुक्त सचिव प्रतीक त्रिपाठी, सुनैना सिंह और रागिनी अवस्थी समेत अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। एसोसिएशन ने खेलप्रेमियों और दर्शकों से प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की अपील की है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन