Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बार एसोसिएशन के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता, : ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में AIMIM उतरी, वकीलों के आंदोलन को दिया समर्थन

आलम वारसी 2

Thu, Jun 25, 2026
Post views : 145

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई 2026 से लागू होने वाली ई-रजिस्ट्री व्यवस्था और रजिस्ट्री कार्यालय का काम निजी संस्थाओं को सौंपे जाने के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज हो गया है। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी, मुरादाबाद के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शन को अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने भी समर्थन दे दिया है।

AIMIM पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। पार्टी के प्रदेश सचिव वकी रशीद ने बताया कि AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के निर्देश पर पार्टी अधिवक्ताओं के समर्थन में उतरी है। वकीलों की आवाज लोकतंत्र की आवाज है और उसे दबाने का कोई भी प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। वकी रशीद ने कहा कि देश की आजादी में अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन पर किसी भी प्रकार के काले कानून थोपने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

आंदोलनकारियों ने सरकार से प्रस्तावित ई-रजिस्ट्री व्यवस्था को वापस लेने की मांग की है। उनका कहना है कि यह व्यवस्था आम जनता और अधिवक्ताओं दोनों के हित में नहीं है।

Tags :

बार एसोसिएशन के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता,

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन