Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पिता की मौत से टूटा सपना : बेटे का सपना नहीं टूटने देंगे अंकित सिंह परिहार

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Jul 23, 2026
Post views : 236

सपा नेता अंकित परिहार, बोले- अनमोल की बीटेक तक की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाऊंगा

उन्नाव। भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के ददई खेड़ा गांव में आवारा सांड के हमले में किसान अंजनी कुमार पटेल की मौत के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर की जिम्मेदारियां संभालने वाले किसान की अचानक मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया। इसी बीच समाजसेवी और सपा नेता अंकित सिंह परिहार ने परिवार की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने मृतक किसान के बेटे अनमोल पटेल की बीटेक तक की पूरी पढ़ाई का खर्च उठाने की जिम्मेदारी उठाई। अंकित सिंह परिहार ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अंजनी कुमार पटेल को श्रद्धांजलि दी और परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

इंटर के बाद इंजीनियर बनने का सपना, पिता की मौत से चिंता बढ़ी

परिजनों से बातचीत के दौरान अनमोल पटेल ने बताया कि उसने इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा अच्छे अंकों से पास की है। उसका सपना बीटेक कर इंजीनियर बनने का है। वह आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रहा था, लेकिन पिता की अचानक मौत के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसकी पढ़ाई को लेकर चिंता बढ़ गई थी। अनमोल की बात सुनने के बाद अंकित सिंह परिहार ने उसकी पढ़ाई की जिम्मेदारी लेने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पिता को खोने का दर्द तो कोई कम नहीं कर सकता, लेकिन अनमोल के सपनों को टूटने नहीं दिया जाएगा। बीटेक की पढ़ाई पूरी होने तक उसकी शिक्षा का पूरा खर्च वह स्वयं उठाएंगे।


‘आवारा पशु अब फसल नहीं, किसानों की जान के लिए भी खतरा’
अंकित सिंह परिहार ने कहा कि आवारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। किसान दिन-रात खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। अब स्थिति यह हो गई है कि आवारा पशु न सिर्फ फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि किसानों और ग्रामीणों की जान के लिए भी खतरा बन गए हैं। उन्होंने कहा कि अंजनी कुमार पटेल की मौत बेहद दुखद है। सरकार और प्रशासन को आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि किसी और परिवार को इस तरह का दुख न झेलना पड़े।

परिवार को आर्थिक मदद और हरसंभव सहयोग का भरोसा

मुलाकात के दौरान अंकित सिंह परिहार ने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार खुद को अकेला न समझे। अनमोल की पढ़ाई में किसी तरह की आर्थिक परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस घोषणा के बाद परिजनों ने उनका आभार जताया।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन