Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

समाजसेवा की परंपरा कायम : अन्नू टंडन ने किया मानवीय उदाहरण पेश

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Nov 12, 2025
Post views : 213

स्व. संदीप टंडन की 76वीं जयंती पर हुआ मानवीय सेवा का आयोजन

उन्नाव। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव व पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने अपने पति स्वर्गीय संदीप टंडन की 76वीं जयंती पर मंगलवार को जरूरतमंदों की मदद कर मानवीयता की मिसाल पेश की। यह कार्यक्रम उन्नाव सिविल लाइन स्थित उनके कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लाभार्थी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर अन्नू टंडन ने जिले की गरीब व असहाय विधवा महिलाओं को जीविकोपार्जन के लिए दुधारू गायें भेंट कीं, ताकि वे आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।
गायें पाने वाली महिलाओं में रमा रावत, रीता लोधी, सरला पाल, गुड़िया कुशवाहा, शिखा पांडे, गीता राठौर और सविता पाल शामिल हैं। इनमें कुछ महिलाओं के पति का निधन पिछले एक वर्ष में हुआ था, जबकि कुछ लंबे समय से अकेले परिवार का सहारा बनी हुई थीं। गाय मिलने पर उनके चेहरों पर संतोष और खुशी झलक रही थी।
इसके अलावा अन्नू टंडन ने जिले के सात दिव्यांगों- प्रेम लोधी, सरवन लोधी, सरजू कश्यप, ननकऊ प्रजापति, बुलाकी भुर्जी, करण रावत और विशाल तिवारी को ट्राईसाइकिलें प्रदान कीं, जिससे वे अब अपने दैनिक कार्य आसानी से कर सकेंगे। लोगों ने इस पहल की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि अन्नू टंडन की समाजसेवा की परंपरा आज भी जीवित है और उनकी संवेदनशील सोच असहायों के जीवन में उम्मीद की किरण जगा रही है। एक बुजुर्ग महिला ने भावुक होकर कहा, हम जैसे गरीबों का सहारा बनना ही असली श्रद्धांजलि है। टंडन जी ने जो किया, उसे कोई नहीं भूल सकता।
इस अवसर पर अन्नू टंडन ने बताया कि संदीप जी हमेशा कहते थे कि समाज में सबसे पहले उन लोगों तक मदद पहुंचनी चाहिए जिनके पास कोई सहारा नहीं है। उनकी यही सोच मेरे जीवन की प्रेरणा बनी हुई है। मैं चाहती हूं कि कोई भी परिवार भूखा या निराश न रहे। यह गायें और ट्राईसाइकिलें सिर्फ वस्तु नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की शुरुआत हैं। उन्होंने आगे कहा कि सेवा का यह सिलसिला संदीप जी की याद में चलता रहेगा। जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान देखना ही मेरे लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है।

इस मौके पर वीर प्रताप सिंह, बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरीश मिश्रा, नीरु टंडन, अनूप मेहरोत्रा, अंकित सिंह परिहार, विवेक शुक्ला आदि लोगों ने श्रद्धांजली अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान मौजूद स्थानीय लोगों ने भी कहा कि अन्नू टंडन का यह कदम दूसरों को भी समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन