Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई महिला को राहत : साइबर सेल मुरादाबाद की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन ठगी के 99,998 रुपये वापस कराए,

आलम वारसी 2

Wed, Jun 3, 2026
Post views : 160

मुरादाबाद,साइबर क्राइम सेल मुरादाबाद ने ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई महिला को राहत दी है। सेल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़िता के खाते से निकले पूरे 99,998 रुपये वापस करा दिए।

फतेहपुर खास, ब्लाक कुंदरकी, थाना मैनाठेर निवासी एक महिला को अज्ञात व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने के नाम पर कॉल किया। कॉलर ने गोपनीय जानकारी हासिल कर महिला के खाते से 99,998 रुपये ट्रांसफर कर लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के आदेश पर साइबर सेल ने शिकायत का तत्काल संज्ञान लिया। पुलिस अधीक्षक अपराध के निर्देशन में टीम ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। साइबर सेल ने तकनीकी जांच के बाद ठगी गई पूरी रकम पीड़िता के खाते में वापस करा दी।

पूरी रकम वापस मिलने पर पीड़िता ने उच्चाधिकारियों और साइबर सेल मुरादाबाद की टीम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि त्वरित कार्रवाई से उन्हें बड़ी राहत मिली है।

Tags :

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई महिला को राहत

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन