Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

हर घर स्वदेशी’ का संकल्प : भाजपा ने उन्नाव में पेश किया आत्मनिर्भर भारत का विज़न

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Nov 10, 2025
Post views : 122


स्वदेशी के संकल्प के साथ गूंजा भाजपा का प्रोफेशनल सम्मेलन

उन्नाव। जवाहर नगर स्थित एक स्कूल में रविवार को भाजपा जिला संगठन ने ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ के तहत प्रोफेशनल सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर सिंह, सदर विधायक पंकज गुप्ता और जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने दीप जलाकर की।सम्मेलन का माहौल पूरी तरह स्वदेशी सोच से सराबोर रहा। मुख्य अतिथि ब्रज बहादुर सिंह ने मंच से नारा दिया— “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 140 करोड़ देशवासियों से भारत में बनी वस्तुएं खरीदने की अपील की है। यह सिर्फ खरीददारी नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हर नागरिक का योगदान है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल ने हमें सिखाया कि भारत खुद पर भरोसा करे तो कुछ भी असंभव नहीं। महामारी के शुरुआती दौर में हम पीपीई किट, मास्क या ग्लव्स तक बाहर से मंगाते थे, लेकिन आज वेंटिलेटर से लेकर रक्षा उत्पाद तक देश में बन रहे हैं। अब हर जिले में 50 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं। हम न सिर्फ अपने लिए बल्कि दुनिया को भी निर्यात कर रहे हैं। ब्रज बहादुर सिंह ने आगे कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत चौथी आर्थिक महाशक्ति बन चुका है और जल्द ही तीसरे स्थान पर होगा। उन्होंने युवाओं और प्रोफेशनल्स से अपील की कि वे स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करें।

संकल्प को जनआंदोलन बनाने की बात

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि यह सम्मेलन सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि “राष्ट्रीय संकल्प की घोषणा” है। उन्होंने कहा कि जब हर व्यक्ति आत्मनिर्भरता की राह पर कदम बढ़ाएगा, तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा। जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने संगठन की भूमिका पर बात करते हुए कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता देश के आर्थिक सशक्तिकरण के इस अभियान में जुटा है।

सम्मान और सहयोग से सजा मंच

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर सिंह का भव्य स्वागत किया गया। मंच पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री आशीष बाजपेई अटल ने किया, जबकि संयोजन की जिम्मेदारी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ज्ञानेंद्र शुक्ला के पास रही। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के महापुरुषों और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वंदे मातरम गायन से हुई और समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

विधायकों व पदाधिकारियों की रही खास मौजूदगी

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभान शंकर दीक्षित, मोहान विधायक बृजेश रावत, सफीपुर विधायक बंबा लाल दिवाकर, जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा, सितेश सिंह, संजय, बिछिया ब्लॉक से नीरज गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष अवनीश गुप्ता समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन