जनसंवाद में उठीं बिजली, सड़क और जल निकासी की समस्याएं, : 31 जुलाई की महारैली की तैयारियों पर मंथन
आलम वारसी 2
Sun, Jul 19, 2026
मुरादाबाद, 19 जुलाई। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की ओर से रविवार को डबल फाटक स्थित शिव मंदिर वाली गली में जनसंवाद कार्यक्रम एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि तथा मुरादाबाद देहात विधानसभा-27 के प्रभारी रवि चौधरी ने की।
जनसंवाद कार्यक्रम में मुरादाबाद देहात और नगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने बिजली, सड़क, जल निकासी, स्वच्छता सहित विभिन्न जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। रवि चौधरी ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रही है और जनसंवाद कार्यक्रम जनता व जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है।
बैठक के दूसरे चरण में 31 जुलाई को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाली महासमरसता महारैली की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा मंडल, सेक्टर और बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। रवि चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं से महारैली को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ जुटने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रमुख महासचिव गौरव कुमार ने किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष दानिश कुरैशी, महानगर प्रभारी अशोक, रोहित, सूरज सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और 31 जुलाई की महारैली को सफल बनाने का संकल्प भी लिया गया।
Tags :
31 जुलाई की महारैली की तैयारियों पर मंथन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन