Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

दो बूंद जिंदगी की': पल्स पोलियो अभियान 2026 के लिए महापौर की अपील

*'बेटियों का सुरक्षा कवच': 14-15 साल की किशोरियों के लिए HPV टीकाकरण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

इलाज में बना सहारा : कैंसर पीड़ित और ऑपरेशन के लिए आगे आए सपा नेता अंकित सिंह परिहार

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Jan 13, 2026
Post views : 435

चुनाव हारने के बाद भी क्षेत्र से नहीं तोड़ा नाता

उन्नाव। भगवंतनगर क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेता अंकित सिंह परिहार लगातार जरूरतमंदों के लिए सहारा बनते नजर आ रहे हैं। आर्थिक तंगी के चलते इलाज में परेशानी झेल रहे दो परिवारों को उन्होंने न सिर्फ मदद पहुंचाई, बल्कि यह भी दिखाया कि राजनीति से अलग समाजसेवा का रिश्ता कभी खत्म नहीं होता। ताजा मामला गांव सगवर निवासी रवींद्र सिंह का है, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इलाज पर होने वाले भारी खर्च के कारण परिवार चिंतित था। जब इसकी जानकारी अंकित सिंह परिहार तक पहुंची तो उन्होंने तुरंत पहल करते हुए इलाज के लिए आवश्यक धनराशि का इंतजाम किया। खास बात यह रही कि सहायता की रकम सीधे अस्पताल में जमा कराई गई, ताकि इलाज में कोई रुकावट न आए। बाद में वह स्वयं रवींद्र सिंह के घर पहुंचे और अस्पताल की रसीद परिवार को सौंपी। इस दौरान उन्होंने रवींद्र सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। इसी क्रम में मनीखेड़ा गांव की रहने वाली सरिता सिंह को भी बड़ी राहत मिली। सरिता सिंह के ऑपरेशन के लिए परिवार के पास पर्याप्त संसाधन नहीं थे। अंकित सिंह परिहार ने आगे बढ़कर पूरे ऑपरेशन का खर्च उठाया। उनकी मदद से ऑपरेशन सफलतापूर्वक कराया जा सका और परिवार ने राहत की सांस ली। क्षेत्र में रहने वाले लोगों का कहना है कि अंकित सिंह परिहार वर्षों से ऐसे कार्य करते आ रहे हैं। चुनाव हारने के बाद भी उन्होंने क्षेत्र से दूरी नहीं बनाई। बल्कि जरूरत पड़ने पर वे पहले की तरह लोगों के साथ खड़े नजर आते हैं। उनका साफ कहना है कि भगवंतनगर के लोग सिर्फ मतदाता नहीं, बल्कि उनके परिवार का हिस्सा हैं और परिवार के लिए मदद करना उनका कर्तव्य है।स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा आम है कि जब भी किसी परिवार पर संकट आता है, तो अंकित सिंह परिहार तक बात पहुंचती जरूर है। उनकी यही सोच और व्यवहार उन्हें क्षेत्र में अलग पहचान दिलाता है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन