Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

जल निकासी भी होगी बेहतर

डिवाइडर खोदकर खड़े किए होर्डिंग पोल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

25 वर्षों के कुशासन से त्रस्त है मुरादाबाद देहात की जनता, : 2027 में बदलाव तय – जिला अध्यक्ष रवि चौधरी

आलम वारसी 2

Wed, Jul 8, 2026
Post views : 147

मुरादाबाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष एवं मुरादाबाद देहात विधानसभा प्रभारी रवि चौधरी ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपना जनसंपर्क अभियान और जन चौपाल कार्यक्रम तेज कर दिए हैं। पार्टी सुप्रीमो द्वारा विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद से रवि चौधरी लगातार गांव-गांव पहुंचकर जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं, उनकी समस्याएं सुन रहे हैं तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं।

जनसंपर्क अभियान के दौरान रवि चौधरी ने कहा कि मुरादाबाद देहात विधानसभा पिछले लगभग 25 वर्षों से विकास की दौड़ में पिछड़ती चली गई है। क्षेत्र की जनता ने बार-बार भरोसा जताकर अपना जनप्रतिनिधि चुना, लेकिन जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के बजाय क्षेत्र को उपेक्षा और बदहाली का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि आज भी विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांव टूटी सड़कें, अनियमित बिजली व्यवस्था, पेयजल संकट, बदहाल सरकारी विद्यालय, सीएचसी-पीएचसी की अव्यवस्थाओं तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। जनता का आरोप है कि उनके मुद्दे न तो गंभीरता से उठाए गए और न ही अपेक्षित विकास कार्य कराए गए।

रवि चौधरी ने कहा कि अब मुरादाबाद देहात की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव केवल सरकार चुनने का चुनाव नहीं होगा, बल्कि क्षेत्र के सम्मान, विकास और अधिकारों की लड़ाई का चुनाव होगा।

उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है, तो वह केवल विधायक नहीं बल्कि जनता का सेवक और क्षेत्र की आवाज बनकर कार्य करेंगे। विधानसभा का प्रत्येक नागरिक उनकी प्राथमिकता होगा और प्रत्येक गांव तक विकास पहुंचाना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी।

रवि चौधरी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि जाति, धर्म और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के नाम पर मतदान किया जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार मुरादाबाद देहात की जनता परिवर्तन का इतिहास लिखेगी और विकास की नई शुरुआत करेगी।

इसी क्रम में आज रवि चौधरी ने ग्राम देवीपुरा, भोजपुर, धर्मपुर सब्जी मंडी, भोजपुर नगीना मस्जिद एवं गणेशपुर देवी में जनसंपर्क कर ग्रामवासियों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की।

Tags :

2027 में बदलाव तय – रवि चौधरी

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन