Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

उन्नाव के सरस्वती मेडिकल कॉलेज में ईडी की रेड : फर्जी डिग्री कनेक्शन की जांच

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Nov 6, 2025
Post views : 273

दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त कर ईडी अफसरों ने शुरू की आगे की जांच

उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोहरामऊ क्षेत्र स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज गुरुवार सुबह ईडी की कार्रवाई से सन्नाटे में बदल गया। दो गाड़ियों से पहुंची प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने कॉलेज कैंपस में प्रवेश करते ही मुख्य प्रशासनिक भवन को अपने कब्जे में ले लिया। मेडिकल कालेज के इमरजेंसी विभाग को छोड़कर बाकी हिस्सों में आवाजाही रोक दी गई। जांच टीम ने प्राचार्य डॉ. आर.एल. श्रीवास्तव समेत सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन जमा कर लिए और सभी को अपने-अपने कमरों में ही रहने के निर्देश दिए। कॉलेज के अकाउंट सेक्शन, मैनेजर और आईटी विभाग के कंप्यूटर जब्त कर ईडी अधिकारी दस्तावेज खंगालने में जुट गए।
जानकारी के मुताबिक, यह छापेमारी हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री और मार्कशीट घोटाले से जुड़ी है। इसी केस में ईडी ने हरियाणा और दिल्ली के कई ठिकानों पर भी एक साथ कार्रवाई की है। इसके अलावा उन्नाव के नवाबगंज स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज और लखनऊ के गोमतीनगर स्थित सरस्वती कॉलेज के प्राचार्य अखिलेश मौर्य के आवास पर भी तलाशी ली गई है। कार्रवाई के दौरान कॉलेज परिसर में किसी को अंदर-बाहर जाने की अनुमति नहीं है। कर्मचारी और छात्र बाहर खड़े हालात जानने की कोशिश करते रहे। फिलहाल ईडी टीम की छापेमारी जारी है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन