Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

दो बूंद जिंदगी की': पल्स पोलियो अभियान 2026 के लिए महापौर की अपील

*'बेटियों का सुरक्षा कवच': 14-15 साल की किशोरियों के लिए HPV टीकाकरण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

एक दिन, कई कार्यक्रम : सीएम केशव प्रसाद मौर्य का उन्नाव दौरा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Jan 12, 2026
Post views : 282

बांगरमऊ से अरोड़ा रिसोर्ट तक कार्यक्रम, समीक्षा बैठक के बाद विपक्ष पर बोला हमला

उन्नाव। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहे। दौरे की शुरुआत उन्होंने बांगरमऊ क्षेत्र से की, जहां गांव सुल्तानपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद वह कब्बाखेड़ा स्थित अरोड़ा रिसोर्ट पहुंचे और अंत में निरीक्षण भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर मीडिया से बातचीत की।

डिप्टी सीएम सबसे पहले बांगरमऊ के गांव सुल्तानपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार के पिता, संघ प्रचारक व लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय परशुराम कटियार के जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों के समय मनरेगा के नाम पर गांवों का वास्तविक विकास नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौर में यह योजना भ्रष्टाचार का माध्यम बन गई थी। डिप्टी सीएम ने कहा कि मौजूदा सरकार ने व्यवस्था में सुधार कर भ्रष्टाचार के रास्ते बंद किए हैं और गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देने की दिशा में काम किया जा रहा है।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प को लेकर देश में नई सोच और नए कानून लागू किए गए हैं। इससे गांवों का समग्र विकास संभव हो सकेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के योगदान का उल्लेख करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि संघ का जन्म शताब्दी वर्ष पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि वह स्वयं संघ की शाखा से जुड़े रहे हैं और संघ ने उनमें राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत किया।

इसके बाद डिप्टी सीएम कब्बाखेड़ा स्थित अरोड़ा रिसोर्ट पहुंचे, जहां सांसद डॉ. स्वामी साक्षी महाराज के शुभ जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘जन-सेवा समर्पण समारोह’ में शामिल हुए। डिप्टी सीएम ने समारोह को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. स्वामी साक्षी महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित की गईं, गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार दिया गया और नन्हें बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया।

इस अवसर पर अध्यात्म योग मिशन हरिद्वार के संस्थापक श्रद्धेय स्वामी मधुसूदन जी महाराज, सांसद अनुराग शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सदर विधायक पंकज गुप्ता, कैलाश सिंह राजपूत, हरिओम वर्मा, चन्द्रपाल सिंह लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके बाद डिप्टी सीएम निरीक्षण भवन पहुंचे, जहां उन्होंने जनपद स्तरीय विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना में पात्र नागरिकों को शामिल करने और दिव्यांग व विधवा लाभार्थियों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। पंचायत से जुड़े कार्यों का कोई भी बजट लंबित न रखने और समय से भुगतान सुनिश्चित करने को कहा। डिप्टी सीएम ने खाद्य प्रसंस्करण की बड़ी यूनिट स्थापित करने और उसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जोड़ने पर जोर दिया, ताकि महिलाएं अपने उत्पाद बेचकर स्वावलंबी बन सकें। उन्होंने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के लिए सरकार की ओर से भारी सब्सिडी दी जा रही है। साथ ही हर घर जल योजना की प्रगति में सुधार, चकरोड पैमाइश से जुड़े मामलों का अभियान चलाकर निस्तारण और ग्राम चौपाल का आयोजन व्यवस्थित ढंग से कराने के निर्देश दिए।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम ने समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में हार के बाद विपक्ष बौखलाया हुआ है और इसी कारण सपा नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी कभी नहीं चाहती कि प्रदेश में ओबीसी समाज का कोई मजबूत नेतृत्व उभरे। उन्होंने कहा कि भाजपा अगड़ा, पिछड़ा और दलित समाज को साथ लेकर चल रही है और सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। पीडीए के मुद्दे पर सवाल उठाते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि 2012 से 2017 तक सपा सरकार के दौरान यह फार्मूला कहीं नजर नहीं आया। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में सपा ने दुष्प्रचार के जरिए कुछ सीटें जीतीं और जनता को भ्रमित किया। डिप्टी सीएम ने स्पष्ट किया कि भाजपा और उसकी सरकार बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान के प्रति पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा कि भाजपा आरक्षण की समर्थक है और ओबीसी, एससी व एसटी वर्ग के आरक्षण से किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन