Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

‘उत्सव नहीं, अधिकार चाहिए' : कांग्रेस ने उठाई दिव्यांगों की आवाज

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Dec 3, 2025
Post views : 239

जिला और शहर संगठन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल, दिव्यांग हितों पर एकजुटता

उन्नाव। विश्व दिव्यांग दिवस पर कांग्रेस दिव्यांग प्रकोष्ठ और दिव्यांग महागठबंधन ने सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में एक अलग तरह का कार्यक्रम किया। कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर सरकार के प्रति असंतोष जताया और दिव्यांग जनों के हितों को लेकर हवन किया। उनका कहना था कि सरकार बड़े आयोजनों पर खर्च तो करती है, लेकिन असली जरूरतों पर ध्यान नहीं देती। हवन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने दिव्यांगों की परेशानियों और अधिकारों को लेकर तैयार 13 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा। ज्ञापन में शिक्षा, रोजगार, पेंशन, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं में सुधार जैसी मांगें शामिल थीं।प्रदेश महासचिव और प्रवक्ता तन्मय श्रीवास्तव ने कहा कि हर साल विश्व दिव्यांग दिवस के नाम पर सरकारी कार्यक्रम होते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत नहीं बदलती। उन्होंने कहा कि जब तक दिव्यांग व्यक्ति को स्कूल, अस्पताल, सरकारी दफ्तर और परिवहन जैसी बुनियादी जगहों पर बिना परेशानी पहुंचने की सुविधा नहीं मिलेगी, तब तक ऐसे आयोजनों का कोई मतलब नहीं है। उनके मुताबिक, यह उत्सव नहीं बल्कि पीड़ा का मजाक लगता है।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शाश्वत बाजपेई, शहर अध्यक्ष फैज फारूकी, नसीम खान, बंसीलाल, अखिल गुप्ता, मयंक बाजपेई, मिसम रज़ा, संजय सिंह, सुरेंद्र कुमार, वसीम और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि दिव्यांगजन सम्मान, सुरक्षा और बराबरी के हकदार हैं और सरकार को उनकी वास्तविक जरूरतों पर तात्कालिक कदम उठाने चाहिए।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन