Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

नौ लोगों पर रिपोर्ट

वरिष्ठ पत्रकार आशीष पांडेय के पिता डीएन पांडेय का निधन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन कर दिया स्वच्छता का संदेश

एक डिजाइन ने खोल दी 918 गद्दों की कहानी

पढ़ाने वालों की सेहत का भी सरकार रखेगी हिसाब

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

असद कमाल इराकी बोले : ब्रिटेन और यूरोप में बढ़ेगी भारतीय उत्पादों की मांग

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Nov 12, 2025
Post views : 288

ब्रिटेन-यूरोप में व्यापार बढ़ाने पर उन्नाव में चर्म उद्योग की बैठक


उन्नाव। चर्म उद्योग को नई दिशा देने के लिए मंगलवार को बंथर स्थित केएलसी कॉम्प्लेक्स में चर्म निर्यात परिषद की ओर से संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में देशभर से आए चमड़ा निर्यातकों ने ब्रिटेन और यूरोपीय देशों में व्यापार के अवसरों और चुनौतियों पर खुलकर चर्चा की। परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष असद कमाल इराकी ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ ने भारतीय चमड़ा उद्योग पर असर डाला है, लेकिन अब वक्त है कि कारोबारी अपनी पहुंच ब्रिटेन और यूरोप के बाजारों तक बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि इन देशों में गुणवत्ता और भरोसेमंद सप्लाई की बहुत मांग है, जिसका फायदा भारतीय निर्यातक उठा सकते हैं।


इराकी ने बताया कि सरकार और उद्योग के बीच मिलकर किए जा रहे प्रयासों से व्यापार को आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। "सीमा पार सलाहकार समाधान संगोष्ठी" जैसे आयोजन न सिर्फ कारोबारी माहौल सुधारेंगे, बल्कि यूरोपीय देशों से निवेश लाने में भी मदद करेंगे।
विशेषज्ञ सुधीर तपारिया ने संगोष्ठी में निर्यातकों को वित्तीय और नियामक सहायता से जुड़ी बारीकियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते के बाद अब निर्यातकों के लिए नए अवसर खुल गए हैं। उन्होंने कहा कि जरूरी है कि निर्यात से पहले सभी दस्तावेज, कंपनी प्रोफाइल, भुगतान शर्तें और अनुबंधों की अच्छी तरह जांच कर ली जाए, ताकि किसी प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सके।
कार्यक्रम में निर्यातकों ने ब्रिटेन और यूरोप के खरीदारों के साथ काम करने के अनुभव साझा किए। शिपमेंट के भुगतान से जुड़ी प्रक्रियाओं, वैट नियमों और आयात-निर्यात दस्तावेजों की जानकारी भी विस्तार से दी गई।
कार्यक्रम के अंत में करन इंटरनेशनल के करन अरोरा ने असद कमाल इराकी, सुधीर तपारिया और परिषद के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहलें निर्यातकों को नए अवसरों से जोड़ने में मददगार साबित होंगी। इस मौके पर कई उद्योगपति और लेदर कारोबारी मौजूद रहे।संगोष्ठी का उद्देश्य चमड़ा उद्योग को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना और उन्नाव के निर्यातकों को नई बाजार संभावनाओं से जोड़ना रहा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन