Tue 03 Nov 2026

ब्रेकिंग

एक गिरफ्तार

भैंसों से भरे लोडर रोकने पर हुए बवाल के मामले में चार पर रिपोर्ट

चार पर रिपोर्ट

त्योहार में बाजार गुलजार लेकिन सड़कें बेहाल

रोशनी, संगीत के नाम होगी दीपावली की शाम

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दुकान के अंदर मिला पटाखों का जखीरा : एक गिरफ्तार

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Nov 3, 2026
Post views : 28

सात गत्तों में भरे थे 6060 पटाखे, लाइसेंस नहीं दिखा सका दुकानदार

उन्नाव। दीपावली से पहले अवैध रूप से पटाखों के भंडारण के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। माखी थाना क्षेत्र के हिंदूखेड़ा गांव में उन्नाव-सफीपुर मार्ग किनारे स्थित मंसूरी चोकर की दुकान के अंदर पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए। पुलिस ने मौके से दुकानदार अनीश (56) निवासी मुस्तफाबाद, थाना सफीपुर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, एक नवंबर की शाम गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुकान के अंदर दीपावली पर बिक्री के लिए अवैध रूप से पटाखे जमा किए गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान की तलाशी ली तो वहां सात गत्तों में अलग-अलग किस्म के पटाखे रखे मिले। पुलिस के अनुसार, सात गत्तों में अलग-अलग किस्म के 6060 पटाखे मिले। इनमें स्पार्कल्स के 2500, अशोक सीको के 2000 और अन्य किस्मों के 1560 पटाखे शामिल हैं। दुकान में मौजूद अनीश से पटाखों के भंडारण का लाइसेंस और वैध कागजात मांगे गए, लेकिन वह नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने पटाखों को सात गत्तों में ही सील कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की रिपोर्ट में दुकान के पास रिहायशी मकान होने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी से दुर्घटना की आशंका जताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 5/9(ख) विस्फोटक अधिनियम और धारा 223/288 बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।

दुकान में जरा सी चूक बन सकती थी बड़े हादसे की वजह

दीपावली पर अधिक कमाई के लिए रिहायशी इलाकों में पटाखों का भंडारण आसपास रहने वाले लोगों की जान जोखिम में डाल सकता है। हिंदूखेड़ा में दुकान के अंदर सात गत्तों में भरे हजारों पटाखे मिलना भी इसी खतरे की ओर इशारा करता है। यदि किसी कारणवश दुकान में आग लग जाती या विस्फोट हो जाता तो आसपास के मकानों तक इसकी चपेट पहुंच सकती थी। देश के अलग-अलग हिस्सों में पटाखों के अवैध भंडारण और सुरक्षा नियमों की अनदेखी के चलते कई बड़े हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोगों की जान तक जा चुकी है। ऐसे में माखी पुलिस की सक्रियता से समय रहते पटाखे बरामद होने से संभावित बड़े हादसे का खतरा टल गया।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन