Tue 23 Jun 2026

ब्रेकिंग

बैटरी रिक्शा जलकर राख

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

नेशनल हाईवे पर बक्से में मासूम का शव मिलने से दहशत : जताई जा रही तांत्रिक क्रिया की आशंका,पड़ताल में जुटी फॉरेन्सिक व पुलिस!

मुनीश गुप्ता

Tue, Dec 2, 2025
Post views : 936

उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार प्रातः दिल्ली–लखनऊ नेशनल हाइवे पर नकटिया नदी समीप पड़े बक्से में एक मासूम का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।झाड़ियों में पड़े उक्त संदिग्ध बक्से पर ज़ब राहगीरों की नजर पड़ी तो बक्सा पड़े होने की सूचना थाना पुलिस को दी।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बक्सा खोला जिसके अंदर करीब आठ साल की एक मासूम का शव मिलने से मौजूद पुलिस कर्मी आदि सभी दहशत में आ गए।बक्से में मिले बच्चे के शव की बाईं आंख क्षतिग्रस्त थी जिस कारण घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं गहराती गयीं।

पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर घटना की जानकारी फॉरेंसिक टीम को दी जहाँ पहुँची फॉरेंसिक टीम ने घटना संबधित साक्ष्य जुटाए।प्रारंभिक जांच में यह ज्ञात हुआ है कि बच्चे की हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद उसके शव को सुनसान जगह लाकर फेंका गया है।

मासूम के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं जो हत्या की पुष्टि करते हैं अभी तक बच्चे की पहचान नहीं की जा सकी है।पुलिस टीम हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जनपद समेत आस-पास के जिलों में दर्ज गुमशुदा बच्चों की रिपोर्ट से मिलान करा रही है मृतक का फोटो और विवरण सभी थानों में भेज दिया गया है।

घटना की खबर फैलते ही आस-पास के गांवों व क्षेत्र में दहशत तथा आक्रोश का माहौल बन रहा है।स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने व क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।वहीं बच्चे की आंख क्षतिग्रस्त पाए जाने के कारण कुछ ग्रामीणों द्वारा मामले को तांत्रिक क्रिया से जोड़ा जा रहा है।पुलिस ने भी लोगों की इस संभावना को नजरअंदाज नहीं किया है तथा विशेष जांच के एक एंगल के रूप में शामिल किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है और हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का वास्तविक कारण और बच्चे की आंख क्षतिग्रस्त होने का कारण ज्ञात हो सकेगा।पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी को बच्चे की पहचान संदिग्ध गतिविधि या किसी व्यक्ति पर शक हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर मासूम को न्याय दिलाया जाएगा

Tags :

Breaking Bareilly

Bareilly breaking

Times of Lucknow

Lucknow Times

Murder news Bareilly

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन