Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

नए गंगा पुल का निरीक्षण : शुक्लागंज-कानपुर पुल निर्माण का पहला चरण शुरू

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Dec 3, 2025
Post views : 500

अधिकारियों ने दोनों छोरों का किया सर्वे, मजदूर इस सप्ताह से साइट पर पहुंचेंगे

उन्नाव। शुक्लागंज से कानपुर को जोड़ने वाले नए गंगा पुल के निर्माण की दिशा में बुधवार का दिन अहम रहा। पीडब्ल्यूडी और राज्य सेतु निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण किया। अधिकारियों ने साफ कहा कि अब परियोजना की जमीन से जुड़ी औपचारिकताएं तेजी से पूरी की जा रही हैं और जल्द ही पुल का वास्तविक निर्माण शुरू होगा।
निरीक्षण टीम में पीडब्ल्यूडी के एई अनिरुद्ध गुप्ता, जेई जितेंद्र, जेई अखिल गंगवार और राज्य सेतु निगम के जेई कुंदन मौजूद रहे। टीम ने पुल के दोनों छोरों तक जाकर जमीन की स्थिति, आवागमन, तकनीकी बिंदुओं और बाधाओं की समीक्षा की। अधिकारियों के मुताबिक पुल की जद में कुल चालीस मकान आ रहे हैं। इनके स्वामियों को मुआवजा देने के लिए सर्वे और मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बुधवार को शुरुआती चरण में दो मकानों का सर्वे कर उनकी कीमत निर्धारित की गई।अधिकारियों ने बताया कि बाकी घरों का मूल्यांकन भी जल्दी पूरा किया जाएगा। मूल्यांकन तय होते ही अतिक्रमण हटाने का कार्य भी शुरू होगा ताकि निर्माण में देरी न हो। बिजली विभाग को लाइन शिफ्टिंग का काम सौंपा गया है, जिसकी तैयारी चल रही है। विभाग की कोशिश है कि आवश्यक बदलाव समय से कर दिए जाएं ताकि निर्माण कार्य बिना रुकावट आगे बढ़ सके।स्थानीय स्तर पर जानकारी देते हुए देवेंद्र चौहान ने बताया कि निर्माण में लगने वाले मजदूर इसी सप्ताह पहुंचने लगेंगे। वे कार्यस्थल के पास ही अस्थायी शिविर बनाकर तैनात होंगे। योजना है कि पुल का निर्माण एक साथ दोनों दिशाओं से शुरू किया जाए, जिससे काम की गति बढ़े और निर्धारित समय में पूरा किया जा सके। अधिकारियों ने कहा कि पुल का नक्शा अंतिम स्वीकृति मिलते ही मशीनें साइट पर उतरेंगी और निर्माण की शुरुआत कर दी जाएगी। नया पुल तैयार होने पर शुक्लागंज और कानपुर के बीच आवागमन का बोझ काफी कम होगा और लोगों को तेज व सुगम मार्ग मिलेगा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन