Sun 20 Sep 2026

ब्रेकिंग

महिला को बंधक बनाया, पांच लाख मांगे

ढोल-नगाड़ों के साथ गंगा घाट पहुंचे श्रद्धालु

बकाया कर जमा कराने में उन्नाव पालिका को मिली रफ्तार

डिवाइडर से हटे अवैध यूनीपोल, 28 पर चला बुलडोजर

युवक पकड़ा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दिल्ली में आतंकी घटना के बाद सुरक्षा जांच तेज : उन्नाव में एफएम कैमिकल्स फैक्ट्री अस्थायी रूप से सील

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Nov 14, 2025
Post views : 187

उन्नाव। दिल्ली में हाल ही में हुई आतंकी घटना के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। गुरुवार को उपजिलाधिकारी (सदर) क्षितिज द्विवेदी और क्षेत्राधिकारी नगर एएसपी नगर व सीओ सिटी श्री दीपक यादव की संयुक्त टीम ने थाना दही क्षेत्र में स्थित कैमिकल फैक्ट्रियों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान एफएम कैमिकल्स साइट-1 पर गंभीर लापरवाही पाई गई। टीम ने पाया कि फैक्ट्री में रख-रखाव और सुरक्षा से जुड़े जरूरी अभिलेख मौके पर मौजूद नहीं थे। इस पर अधिकारियों ने फैक्ट्री को अस्थायी रूप से सील कर दिया।अधिकारियों ने फैक्ट्री प्रबंधन को तीन दिन का समय दिया है। तय अवधि में दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर आगे वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। टीम ने अन्य कैमिकल इकाइयों को भी सुरक्षा और रख-रखाव के मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

थाना प्रभारी दही अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से यह कार्रवाई की गई है। फैक्ट्री में आवश्यक अभिलेख और सुरक्षा उपकरणों का अभाव पाया गया, इसलिए उसे अस्थायी रूप से सील किया गया है। फैक्ट्री संचालक को तीन दिन में दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों का पालन न करने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन