Sun 26 Jul 2026

ब्रेकिंग

कांवड़ यात्रा से पहले गंगा घाटों का लिया जायजा

चाइनीज मांझे ने बाइक सवार को किया लहूलुहान

रोहित बाल्मीकि ने की आयोगों से दोषियों पर कार्रवाई की मांग*

3.85 करोड़ की गड़बड़ी में तत्कालीन डीडीओ संजय पांडेय निलंबित

श्रद्धालुओं ने चखा जगन्नाथ जी का प्रसाद

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

500 वर्ष पुराने शिव मंदिर में जागृत हुई आस्था : धर्म रक्षार्थ सेवा ट्रस्ट द्वारा हुआ भव्य शिव शक्ति महायज्ञ, प्रवचन और रासलीला का आयोजन

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Dec 12, 2025
Post views : 588

उत्तर प्रदेश फतेहपुर : दरअसल जनपद के सन गढ़वा मठ, बीका थोक में स्थित लगभग 500 वर्ष पुराना प्राचीन शिव मंदिर, जो वर्षों से खंडहर में तब्दील हो चुका था, एक बार फिर आस्था और श्रद्धा से गूंज उठा है।

धर्म रक्षार्थ सेवा ट्रस्ट शाखा फतेहपुर ने ग्रामवासियों को सनातन संस्कृति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिसके बाद मंदिर परिसर में भक्तों की बड़ी संख्या जुटी।

ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्री शिव शक्ति महायज्ञ, संत प्रवचन और विशाल भंडारा का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और वातावरण “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर पतितपावनदास बापू, संतोषदास महाराज, और विनयदास महाराज ने प्रवचन देकर सनातन धर्म की महिमा, शिव भक्ति और सामाजिक समरसता पर संदेश दिए। धार्मिक उत्सव के अंतर्गत आयोजित रासलीला ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। बच्चों और कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रासलीला ने भक्तों का मन मोह लिया।

इस पूरे आयोजन का संचालन परमेश्वर महाराज द्वारा किया गया, जिन्होंने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य गांव-गांव में सनातन परंपरा को पुनर्जीवित करना और प्राचीन धरोहरों को संरक्षित कर उन्हें पुनः प्रतिष्ठित करना है।

इस धार्मिक आयोजन ने गांव में भक्ति, संस्कृति और एकता का माहौल पैदा किया और लोगों को प्राचीन शिव मंदिर को पुनर्जीवित करने के संकल्प के लिए प्रेरित किया।

Tags :

The Lucknow Times

Breaking fatehpur

Lucknow Times

Fatehpur News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन