Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

1.51 लाख दीयों से रोशन हुई स्वदेशी की अलख

इलाज में भी बढ़ाया मदद का हाथ

दीपावली से पहले गलियों को चलने लायक बनाने की कवायद

ग्राहक बनकर शराब दुकानों पर पहुंचे आबकारी अधिकारी

जेवर और मोबाइल ले गए चोर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

साहित्यिक परंपरा को नई कड़ी : लोकनगर में साहित्यिक गरिमा के साथ ‘संक्षिप्त पुराण संग्रह’ का लोकार्पण

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Dec 28, 2025
Post views : 419

उन्नाव। शहर के लोकनगर स्थित गार्डन ग्रीन लॉन में रविवार को आचमन साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था, उन्नाव के तत्वावधान में साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में संस्था के अध्यक्ष डी. के. मिश्रा द्वारा लिखित व संकलित पुस्तक ‘संक्षिप्त पुराण संग्रह’ का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति और समाज से जुड़े गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू रहे। उन्होंने मंचासीन अतिथियों का स्वागत करते हुए पुस्तक का विमोचन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक परंपरा को सरल भाषा में प्रस्तुत करने वाली पुस्तकों की आज विशेष आवश्यकता है। ऐसे प्रयास समाज को उसकी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
समारोह को संबोधित करते हुए साईं मंदिर के संस्थापक सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि उन्नाव साहित्य और रचनात्मक अभिव्यक्ति की दृष्टि से समृद्ध रहा है। यहां की विशेषता यह है कि विविध विचारों के लोग एक मंच पर एकजुट होकर सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाते हैं।


मुख्य अतिथि प्रवीण मिश्रा भानू ने उन्नाव की बढ़ती पहचान पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह जनपद साहित्य, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कवि स्वयं श्रीवास्तव और विभिन्न खेल विधाओं में उन्नाव के खिलाड़ियों के उदाहरण देते हुए जिले की प्रतिभा और संभावनाओं को रेखांकित किया। पुस्तक के लेखक व संकलक डी. के. मिश्रा ने कहा कि ‘संक्षिप्त पुराण संग्रह’ का उद्देश्य पुराणों की कथाओं और मूल भाव को संक्षिप्त व सहज रूप में पाठकों तक पहुंचाना है, ताकि सामान्य पाठक भी भारतीय दर्शन और संस्कृति को समझ सकें। उन्होंने संस्था के सदस्यों और उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित, आर.पी. वर्मा ‘सरस’, हरिहर दीक्षित, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, सुशील शुक्ला, डॉ. गणेश नारायण शुक्ला, मोहिनी शंकर पाण्डेय और विनय त्रिपाठी सहित अनेक साहित्यप्रेमी, बुद्धिजीवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साहित्यिक संवाद और पुस्तक पर चर्चा के साथ कार्यक्रम सादगीपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन