Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

12 मिनट में पहुंची पुलिस ने बचा ली जान

विधायक पंकज गुप्ता ने किया ऐलान

जांच होगी, दोषी नहीं बचेंगे

पुलिस मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली

चार गोवंशों की मौत के बाद खुली पोल, एनजीओ पर पशु क्रूरता का मुकदमा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

खड़े ट्रक में घुसा पराग दुग्ध वाहन हुआ छतिग्रस्त : घायल चालक को सीएचसी पहुंचाया

मुनीश गुप्ता

Tue, Dec 30, 2025
Post views : 371

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद में थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में द्वारिकेश चीनी मिल गेट के सामने ओवरब्रिज पर खड़े एक ट्रक में पराग दुग्ध वाहन भीड़ गया जिससे पराग वाहन छतिग्रस्त होने के साथ चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना पर पहुँची एनएचएआई की टीम ने घायल चालक को सीएचसी फरीदपुर लेजा कर भर्ती कराया।राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात्रि करीब साढ़े दस बजे फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में द्वारकेश चीनी मिल गेट के ठीक सामने ओवर ब्रिज पर चढ़ते ही सड़क पर खड़े एक ट्रक में पीछे पराग दुग्ध वाहन घुस गया जिससे पराग वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इस हादसे में पराग वाहन चालक हनीफ निवासी आंझी-शाहाबाद गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे घटना की सूचना पर पहुँची एनएचएआई टीम ने पहुँच घायल चालक को एंबुलेंस द्वारा फरीदपुर सीएचसी में भर्ती कराया जहाँ चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।घटना के बाद एनएचएआई की टीम ने क्षतिग्रस्त पराग दुग्ध वाहन समेत दोनों वाहनों को सड़क से हटाया और साइड पर खड़ा कराकर नेशनल हाईवे के यातयात को सुचारु कराया!

Tags :

The Lucknow Times

Accident news

Bareilly accident news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन