Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

वरिष्ठ कांग्रेस नेता की बेटी अंदलीब रहमान को आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

व्यापारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

गंगाघाट पुलिस ने पति समेत चार पर दर्ज की रिपोर्ट

चैंपियनशिप में अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

महिला को बंधक बनाया, पांच लाख मांगे

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

फरीदपुर सिविल बार एशोसिएशन की नवीन कार्यकारणी : जितेंद्र चौहान अध्यक्ष तो सुनीता मिश्रा महासचिव निर्विरोध निर्वाचित

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Jan 7, 2026
Post views : 545

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद के नगर फरीदपुर सिविल बार एशोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी में पदाधिकारियों को न्यायालय परिसर में सोमवार को चुनाव अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र वित्तरण किया गया जिसमें चुनाव अधिकारी ने बार काउंसिल नियमानुसार नामांकन प्रक्रिया में निर्विरोध निर्वाचित सभी पदाधिकारी को प्रमाण पत्र वितरित किए।

फरीदपुर के सिविल न्यायालय बार एशोसिएशन के वार्षिक चुनाव नामांकन प्रक्रिया में जितेंद्र सिंह चौहान एडवोकेट को अध्यक्ष और सुनीता मिश्रा एडवोकेट को महासचिव तथा प्रवेश त्रिवेदी एडवोकेट को उपाध्यक्ष को निर्विरोध मनोनीत किया गया। इसके अलावा संजीव कुमार सिंह नीटू एडवोकेट,परितोष चौधरी एडवोकेट,मुकेश प्रताप सिंह एडवोकेट समेत आदि अधिवक्ताओं ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्र जाँच के बाद अग्रिम कार्यवाही के लिए प्रेषित कर दिए।

दरअसल किसी पद के लिए एक से अधिक नामांकन नहीं होने कारण सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा कर दी गई। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष नरेश चौधरी ने बताया कि चुनाव बार काउंसिल के मॉडल बायलाज अनुसार संपन्न हुआ है जिसमें समस्त अधिवक्ताओं/मतदाताओं ने एकजुटता का परिचय दिया। मुख्य चुनाव अधिकारी अंगने लाल,चुनाव अधिकारी बी आर जयंत,मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि सिविल न्यायालय बार एसोसिएशन के समस्त निर्वाचित पदाधिकारी का प्रमाण पत्र का वित्तरण सोमवार को विधिवत रूप से कर दिया गया है।

सिविल न्यायालय बार एसोसिएशन के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित अधिवक्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Tags :

Bareilly news

Breaking Bareilly

The Lucknow Times

Lucknow Times

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन