Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

8वीं मोहर्रम की रात निकला हज़रत अब्बास (अ.स.) की याद में गूंजती रहीं “या अब्बास” की सदाएं

जीएनआरएफ ने राहगीरों को पिलाया शर्बत

छह आरोपियों की 1.56 करोड़ की संपत्ति कुर्क

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय में किया प्रदर्शन

पट्टा और आवास की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

कार्रवाई की मांग : अवैध खनन की वीडियो बनाने पर पत्रकार को धमकी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Jun 1, 2026
Post views : 128

उन्नाव। अवैध मिट्टी खनन की वीडियो बनाने पर एक पत्रकार को धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पत्रकार ने कोतवाली सदर पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, एक न्यूज चैनल के जिला संवाददाता महेंद्र प्रताप सिंह निवासी दयालखेड़ा, मगरवारा को 30 मई की रात सूचना मिली थी कि एक डंपर अवैध मिट्टी खनन कर मिट्टी ले जा रहा है तथा राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा है। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि वीडियो बनाने के दौरान कुछ लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया और रिकॉर्ड की गई वीडियो को डिलीट करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज की गई, जातिसूचक अपशब्द कहे गए तथा जान से मारने की धमकी दी गई। पत्रकार ने यह भी आरोप लगाया कि एक व्यक्ति लोहे की रॉड लेकर उनकी ओर दौड़ा, जिससे उन्हें अपनी जान बचाकर वहां से भागना पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। बता दे कि पीड़ित पत्रकार ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि संबंधित लोग दबंग प्रवृत्ति के हैं और उन्हें अपनी जान-माल का खतरा है। उन्होंने पुलिस से मामले में मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस को शिकायत सौंप दी गई है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन