Tue 22 Sep 2026

ब्रेकिंग

लोगों को मिलेगी राहत

सर्विलांस सैल जनपद रामपुर द्वारा आमजन के गुम हुए 105 मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत 16 लाख 10 हजार रुपये) बरामद किए

तीन शातिर अपराधी 15मोटर साइकिलों समेत गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ा खुलासा ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

बुजुर्ग दंपती ने एसपी से लगाई गुहार

पड़ोसी के घर पहुंची महिला से मारपीट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

चार वार्डों में सड़क-नाली के काम पूरे : लोगों को मिलेगी राहत

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Sep 22, 2026
Post views : 65

कहीं इंटरलॉकिंग तो कहीं सीसी रोड का निर्माण, जल निकासी और आवागमन की समस्या होगी कम

उन्नाव। शहर के अलग-अलग मोहल्लों में सड़क और जल निकासी से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। वार्ड 22 सिविल लाइन के रामपुरी, वार्ड 26 किशोरी खेड़ा व कब्बा खेड़ा और वार्ड 30 गद्दियाना मोहल्ला मुबारिज नगर में नाली के साथ इंटरलॉकिंग व सीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। काम पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को आने-जाने के साथ जल निकासी में भी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

रामपुरी में घरों तक पहुंच आसान होगी

वार्ड 22 रामपुरी (सिविल लाइन) में अर्जुन सिंह के मकान से माधुरी अवस्थी पत्नी सत्यराम अवस्थी के मकान होते हुए मोहारीबाग निवासी सुन्दरलाल यादव पुत्र महावीर यादव के घर तक नाली और इंटरलॉकिंग सड़क बनाई गई है। इस रास्ते पर सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं नाली बनने से पानी की निकासी की व्यवस्था भी बेहतर होगी।

किशोरी खेड़ा में नाली के साथ बनी इंटरलॉकिंग सड़क

वार्ड 26 के किशोरी खेड़ा में श्रीराम यादव के मकान से महेन्द्र सिंह के मकान तक नाली और इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया है। सड़क और नाली का काम पूरा होने से मोहल्ले में आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिलने के साथ बारिश के दौरान जलभराव की समस्या कम होने की उम्मीद है।

कब्बा खेड़ा में सीसी रोड से सुधरेगा रास्ता

इसी वार्ड के कब्बा खेड़ा में रामशंकर तिवारी के मकान से कृपाशंकर के मकान तक नाली और सीसी सड़क बनाई गई है। स्थानीय जरूरत को देखते हुए कराए गए इस काम से रास्ता बेहतर होने के साथ पानी की निकासी भी सुचारु होने की उम्मीद है।

मुबारिज नगर में दो हिस्सों में हुआ निर्माण

वार्ड 30 के गद्दियाना मोहल्ला मुबारिज नगर में दो स्थानों पर नाली और इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया। इनमें आशा गौड़ पत्नी छोटे लाल के मकान से डॉ. जगदीश प्रसाद महरोत्रा के घर तक तथा कमल किशोर सिंह पुत्र जितेंद्र जीवन सिंह के घर से जनैद पुत्र मो. जुबैर की सोनी मोनी गारमेंट्स तक का रास्ता शामिल है। इन कार्यों से स्थानीय लोगों के लिए रास्ता सुगम होने के साथ जल निकासी की व्यवस्था में सुधार होगा।

समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान: श्वेता मिश्रा


पालिकाध्यक्ष श्वेता भानु मिश्रा ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क और नाली निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन के साथ जल निकासी की बेहतर सुविधा मिलेगी। नगर पालिका का प्रयास है कि लोगों की मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाए। विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन